सार
Divyanka Tripathi Husband Vivek Dahiya Recall COVID Lockdown: एक्टर विवेक दहिया ने लॉकडाउन के दौरान शराब की लत लगने की बात कबूली। पॉडकास्ट पर उन्होंने बताया कैसे ये आदत बनी और कैसे उन्होंने इससे छुटकारा पाया।
TV Actor Vivek Dahiya About Drinking Habit: एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के पति और टीवी एक्टर विवेक दहिया की मानें तो देश में जब कोरोना महामारी फैली हुई थी और लॉकडाउन लगा था, तब उन्हें शराब पीने की आदत पड़ गई थी। विवेक एक पॉडकास्ट पर थे और बता रहे थे कि कैसे शराब पीना उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया था। विवेक के मुताबिक़, लॉकडाउन से पहले तक वे सिर्फ पार्टियों में ही शराब पिया करते थे और लॉकडाउन के दौरान तो आलम यह हो गया था कि हर रात उनके हाथ में गिलास हुआ कर आता।
विवेक दहिया ने पिता के कहने पर बनाया घर में बार
विवेक दहिया ने शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट पर बताया कि उनके पिता ने उनसे एक बार कहा था कि जब भी उनका अपना घर हो तो उसमें एक बार जरूर बनाएं। वे बताते हैं, "उनका मतलब था कि मैं यात्राएं बहुत करता हूं, इसलिए मैं जगह-जगह से ड्रिंक्स इकट्ठा करूं। मैंने यह शुरू किया। दिव्यांका और में घूमने के काफी शौक़ीन है। हम लिमिटेड एडिशन कलेक्ट (ड्रिंक्स) करते रहते। करते-करते बार अच्छा बन गया, लेकिन हम कभी इसमें इंगेज नहीं हुए थे।"
विवेक दहिया ने कैसे रेगुलर शराब पीना शुरू किया?
विवेक इने आगे बताया कि जब लॉकडाउन लगाया गया तो वे इस चिंता में पड़ गए कि अगर उन्हें कुछ हो गया तो उनके शराब के कलेक्शन का क्या होगा? इसी चिंता के चलते उन्होंने शराब पीना शुरू किया। वे कहते हैं, “हर रात मैं गिलास हाथ में लेकर बैठता और कंटेंट देखा। मैंने कोई बेवकूफी नहीं की। यह लाइफस्टाइल बन गया था।” विवेक ने यह भी माना कि शराब के एडिक्शन ने उनकी लाइफस्टाइल प्रभावित होने लगी। उनकी नींद और मेटाबोलिज्म पर बुरा असर पड़ने लगा। यहां तक कि उन्हें वर्कआउट और एक्सरसाइज करने में भी परेशानी होने लगी। जबकि कसरत उनके लिए ऐसी चीज है, जिसके बिना वे रह नहीं सकते।
विवेक दहिया ने क्यों की शराब से तौबा?
बकौल विवेक, 'धीरे-धीरे निराशा बढ़ने लगी और फिर मैंने एक पैटर्न देखा और महसूस किया कि यह ऐसा कुछ नहीं है, जिसे मैंने आगे बढ़ाना चाहता हूं। लॉकडाउन ओवर हुआ और मैं खुद को शराबी के तौर पर नहीं देखना चाहता था। जब सब चीजें नॉर्मल हुईं और हर कोई काम पर वापसी के लिए एक्साइटेड था तो मैं पेट, बालों के बिना और डार्क सर्कल्स में उलझ गया था। तब मैंने तय किया कि मुझे इसे (शराब) बंद करने की जरूरत है।" विवेक के मुताबिक़, उन्होंने कुछ समय तक थेरपी ली और पहले से ज्यादा मजबूत और अनुशासित इंसान बन गए।
कौन हैं विवेक दहिया?
40 साल के विवेक दहिया टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं। उन्होंने टीवी पर 'ये है आशिकी', 'एक वीर की अरदास : वीरा', 'ये है मोहब्बतें' और 'क़यामत की रात' जैसे सीरियल्स में काम किया है। 2016 में उनकी शादी 'ये है मोहब्बतें' की को-स्टार दिव्यांका त्रिपाठी से हुई।