Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • Bigg Boss 19: इन 7 नए कंटेस्टेंट को किया अप्रोच, एक सुपरस्टार की बेटी, दूसरा नामी हीरोइन का पति

Bigg Boss 19: इन 7 नए कंटेस्टेंट को किया अप्रोच, एक सुपरस्टार की बेटी, दूसरा नामी हीरोइन का पति

Salman Khan Bigg Boss 19: सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 19 इस वक्त काफी चर्चा है। मेकर्स शो की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच खबर आई कि शो के लिए कुछ नए कंटेस्टेंट्स को भी अप्रोच किया गया है। आइए, जानते हैं इनके बारे में..

Rakhee Jhawar | Published : Jun 10 2025, 08:28 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : instagram

सलमान खान के शो बिग बॉस के नए सीजन यानी सीजन 19 की जब से घोषणा की गई है, तभी से इसे लेकर फैन्स में उत्साह देखने को मिल रहा है। शो से जुड़ी अपडेट्स सामने आ रही है। इसी बीच बताया जा रहा है मेकर्स ने कुछ नए कंटेस्टेंट्स को भी अप्रोच किया है।

26
Asianet Image
Image Credit : instagram

आपको बता दें कि बिग बॉस 19 के मेकर्स ने शो के लिए गौरव तनेजा उर्फ ​​फ्लाइंग बीस्ट, फैसल शेख, धीरज धूपर, मिकी मेकओवर को अप्रोच किया है। हालांकि, इनमें से कोई फाइनल हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Related Articles

Bigg Boss में जाने से बेहतर कुएं में कूद जाऊं.. किसने कही Salman Khan के शो को लेकर ऐसी बात
Bigg Boss में जाने से बेहतर कुएं में कूद जाऊं.. किसने कही Salman Khan के शो को लेकर ऐसी बात
Bigg Boss 19: क्या इस बार फीस के मामले में नया रिकॉर्ड बनाएंगे Salman Khan?
Bigg Boss 19: क्या इस बार फीस के मामले में नया रिकॉर्ड बनाएंगे Salman Khan?
36
Asianet Image
Image Credit : instagram

वहीं, खबरों की मानें तो बिग बॉस 19 के लिए जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ को भी अप्रोच किया जा रहा है। बता दें कि कृष्णा इससे पहले रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आ चुकी है। इतना ही नहीं शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से भी मेकर्स की बातचीत चल रही है।

46
Asianet Image
Image Credit : instagram

इसी बीच एक और धमाकेदार नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि बिग बॉस 19 के लिए साधवी बन चुकी एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को भी अप्रोच किया जा रहा है। फिलहाल ममता की तरफ से शो के लिए कोई अपडेट नहीं आई है।

56
Asianet Image
Image Credit : instagram

रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस का नया सीजन 30 जुलाई से जनवरी 2026 तक प्रसारित होगा। ये शो के इतिहास का सबसे लंबा सीजन रहेगा। दर्शकों को करीब साढ़े पांच महीने तक बिग बॉस के घर में होने वाली धमाल-चौकड़ी देखने को मिलेगी।

66
Asianet Image
Image Credit : instagram

रिपोर्ट्स की मानें तो एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा निर्मित नए सीजन को एक बार फिर सलमान खान होस्ट करेंगे, जो जून के अंत तक प्रोमो की शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।

Rakhee Jhawar
About the Author
Rakhee Jhawar
राखी मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। इन्होंने कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही हैं। Read More...
सलमान खान
टीवी समाचार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories