Bharti Singh Welcome Second Baby Boy:रिपोर्ट्स के अनुसार, भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया दूसरे बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं। 19 दिसंबर को 'लाफ्टर शेफ' के सेट पर तबीयत बिगड़ने के बाद भारती ने बेटे को जन्म दिया। कपल ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

टीवी के पॉपुलर कपल भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर फिर से किलकारी गूंजी है। दरअसल कपल दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। भारती ने 19 दिसंबर को दूसरे बेटे का जन्म हुआ। इस खबर को सुनकर उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं। हालांकि इस बात की कपल ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

'लाफ्टर शेफ' के सेट पर भारती की बिगड़ी हालत

इंडिया टुडे के अनुसार, भारती सिंह 19 दिसंबर की सुबह 'लाफ्टर शेफ' की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान उनका वॉटर बैग फट गया और फिर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां भारती ने अपने बेटे को जन्म दिया। डिलीवरी के दौरान उनके पति हर्ष लिम्बाचिया उनके साथ ही मौजूद थे। आपको बता दें कपल ने इसी साल अक्टूबर में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। भारती ने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी में खूब काम किया। वो कुकिंग कॉमेडी शो 'लाफ्टर शेफ सीजन 3' की शूटिंग में बिजी रहीं। शूटिंग के दौरान एक बार भारती ने कहा था कि वो जुड़वां बच्चे चाहती हैं। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें..

वो 7 हीरोइन जिनके लिए अनलकी साबित हुए सलमान खान, सुपरस्टार के साथ डेब्यू के बाद भी फ्लॉप रहा करियर

कैसे हुई थी भारती-हर्ष की पहली मुलाकात?

भारती सिंह भारतीय टेलीविजन पर अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं। वहीं हर्ष लिम्बाचिया ने अपने करियर की शुरुआत एक राइटर के तौर पर की थी। इसके बाद वो होस्ट और क्रिएटर बन गए। दोनों की पहली मुलाकात साल 2009 में कॉमेडी सर्कस के सेट पर हुई और फिर लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने साल 2017 में गोवा में शादी की थी। इसके बाद साल 2022 में कपल ने अपने पहले बेटे लक्ष सिंह लिम्बाचिया को स्वागत किया। फैंस अक्सर सोशल मीडिया और यूट्यूब पर उनके पारिवारिक जीवन की झलकियां देखते हैं। भारती और हर्ष एक साथ एक पॉडकास्ट भी होस्ट करते हैं। इसके अलावा भारती और हर्ष 'हुनरबाज: देश की शान', 'खतरा खतरा खतरा', 'हम तुम और देम' और 'लाफ्टर शेफ्स' जैसे शो में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।

ये भी पढ़ें..

First Week Collection: पिछले हफ्ते रिलीज हुईं ये 6 फ़िल्में, जानिए 7 दिन में किसने कितनी कमाई की?