सार
एक्ट्रेस बरखा बिष्ट ( Barkha Bisht ) ने बताया कि एकता कपूर ( Ektaa Kapoor ) का शो छोड़ने पर बालाजी टेलीफिल्म्स ने उन पर केस कर दिया था। 23 साल की बरखा कानूनी धमकियों से डर गई थीं। उन्होंने शूटिंग के साथ-साथ केस भी लड़ा।
Balaji Tele films had filed a case against Barkha Bisht : TV एक्ट्रेस बरखा बिष्ट अपने फैंस के बीच बहुत पॉप्युलर हैं। उन्होंने बेहद फेमस सीरियल कितनी मस्त है जिंदगी में उदिता के किरदार से सुर्खियां बटोरी थी । हाल ही में उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों के स्ट्रगल को याद किया है। उन्होंने बताया कि जब प्रोड्यूसर, डायरेक्टर एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत एक शो छोड़ने का फैसला किया था, इसके बाद उन्हें अपना करियर खत्म होता हुआ नजर आया था।
बालाजी टेली फिल्म्स ने किया बरखा बिष्ट पर केस
बरखा बिष्ट ने बताया उनके खिलाफ बालाजी टेलीफिल्म्स ने मुकदमा दायर किया था। उस समय, वे महज 23 साल की थीं और एकता की टीम से मिलने वाली कानूनी धमकियों से सहम गईं थीं, जिससे वह टेंशन में आ गईं थीं। दरअसल बालाजी के डेली सोप की वजह से उन्हें अपने कैरेक्टर में टाइप्ड होने का खतरा लगने लगा था। वहीं उन्हें पिता के सामने खुद को साबित करने की इच्छा भी थी, जिसे वो पहले ही प्रकट कर चुकी थीं।
शूटिंग के साथ लड़ा अदालती केस
सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए बरखा ने कहा, "मैंने घर पर किसी को नहीं बताया; मैंने एक वकील को हायर किया और केस लड़ा। इसके बाद उसे एहसास हुआ कि ये सब फालूत था, और मैं Thankful हू कि उसने पीछे हटना शुरू कर दिया। उस समय, एकता के पास मेरा करियर बनाने या बिगाड़ने की फुल पावर थी - आज भी, वे ऐसा कर सकने की ताकत रखती हैं। केस लगभग एक साल तक चला, इस दौरान अदालत की सुनवाई के साथ अपने नए शो की शूटिंग भी जारी रखी थी।"
दैवीय शक्ति ने बचाया एकता कपूर के कोप से
बरखा बिष्ट ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने परिवार को मुकदमे के बारे में नहीं बताया। उन्होंने इसे अपने तक ही रखा, वे फैमिली को चिंता में नहीं डालना चाहती थी। उन्होंने कहा, "घर में लड़ाई करने और मुंबई आने के बाद, आप वापस जाकर शिकायत नहीं कर सकते। मैं 'जो भी करूंगी, खुद करूंगी' के गर्व के साथ आई थी। इसलिए, मुझे इसे खुद ही संभालना पड़ा। एक नई एक्ट्रेस के तौर पर, मेरा करियर खत्म हो सकता था, लेकिन किसी दैवीय शक्ति से, एकता पीछे हट गईं। अगर वह चाहती तो मेरा करियर खत्म कर सकती थी।"
बरखा अपने नए प्रोजेक्ट पॉवर ऑफ़ पाँच में विजी हैं। इसमें रीवा अरोड़ा, जयवीर जुनेजा, आदित्य अरोड़ा, अनुभा अरोड़ा, बियांका अरोड़ा, यश सहगल और उर्वशी ढोलकिया भी लीड किरदार में हैं।