MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • होटल के कमरे में मिली अनुपमा के एक्टर नितेश पांडे की लाश, मौत से कुछ मिनट पहले ही बुलवाया था खाना

होटल के कमरे में मिली अनुपमा के एक्टर नितेश पांडे की लाश, मौत से कुछ मिनट पहले ही बुलवाया था खाना

एंटरटेनमेंट डेस्क. पॉपुलर शो 'अनुपमा' (Anupamaa) में धीरज कपूर की भूमिका निभा रहे अभिनेता नितेश पांडे अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने इगतपुरी, महाराष्ट्र के एक होटल के कमरे में अंतिम सांस ली। अब नितेश की जिंदगी के अंतिम पलों की जानकारी सामने आई है।

Gagan Gurjar | Updated : May 24 2023, 03:21 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
इगतपुरी के होटल में रुके थे नितेश पांडे
Image Credit : Nitesh Pandey Instagram

इगतपुरी के होटल में रुके थे नितेश पांडे

रिपोर्ट्स की मानें नितेश पांडे शूटिंग के सिलसिले में इगतपुरी गए थे। वे यहां के होटल में मंगलवार से रुके हुए थे।इसी होटल के कमरे में उन्हें अचेत अवस्था में पाया गया।

26
नितेश पांडे ने कुछ मिनट पहले ही मंगवाया था खाना
Image Credit : Nitesh Pandey Instagram

नितेश पांडे ने कुछ मिनट पहले ही मंगवाया था खाना

नाशिक रूरल पुलिस ने अपने एक बयान में बताया कि मंगलवार शाम नितेश ने होटल के कमरे से ही खाने का ऑर्डर दिया था। हालांकि, जब रूम सर्विस का कर्मचारी उन्हें खाना पहुंचाने पहुंचा तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। यहां तक कि अंदर से कोई प्रतिक्रिया भी नहीं आई।

36
होटल कमरे में अचेत मिले नितेश पांडे
Image Credit : Nitesh Pandey Instagram

होटल कमरे में अचेत मिले नितेश पांडे

पुलिस ने अपने बयान में आगे बताया कि जब नितेश की ओर से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला तो होटल स्टाफ ने मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर रूम का दरवाजा खोला, जहां नितेश अचेत अवस्था में मिले।

46
नितेश पांडे अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित
Image Credit : Nitesh Pandey Instagram

नितेश पांडे अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित

रात करीब 2 बजे नितेश को इगतपुरी के रूरल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इगतपुरी पुलिस ने तुरंत ही नितेश के रिश्तेदारों को सूचित किया। मामले में आगे की जांच जारी है।

56
नितेश पांडे की मौत की वजह
Image Credit : Nitesh Pandey Instagram

नितेश पांडे की मौत की वजह

नितेश पांडे की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। वे 51 साल के थे। उन्होंने रूपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' को कास्ट को हाल ही में जॉइन किया था।

66
नितेश पांडे के टीवी शो और फ़िल्में
Image Credit : Nitesh Pandey Instagram

नितेश पांडे के टीवी शो और फ़िल्में

टीवी पर नितेश पांडे को 'हीरो-गायब मोड ऑन', 'कुछ तो लोग कहेंगे', 'अस्तित्व : एक प्रेम कहानी' और 'साया' जैसे सीरियल्स तो वहीं बड़े पर्दे पर उन्हें 'खोसला का घोसला', 'ओम शांति ओम', 'दबंग 2', 'मदारी' और 'बधाई दो' जैसी फिल्मों में देखा गया था। नितेश पांडे अपने पीछे पत्नी अर्पिता पांडे को छोड़ गए हैं।

और पढ़ें…

'अनुपमा' के एक्टर नितेश पांडे की 12 फ़िल्में, तीनों खान संग किया था काम

कोरोना के बाद दूसरी सबसे सफल एक्ट्रेस अदा शर्मा, TOP 10 में ये शामिल

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories