- Home
- Entertainment
- O Romeo छोड़ो, इस फिल्म ने दूसरे दिन लगाई बड़ी छलांग, पहले दिन के मुकाबले की 133% ज्यादा कमाई
O Romeo छोड़ो, इस फिल्म ने दूसरे दिन लगाई बड़ी छलांग, पहले दिन के मुकाबले की 133% ज्यादा कमाई
Shanaya Kapoor और Adarsh Gourav की सर्वाइवल थ्रिलर ‘Tu Yaa Main’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर लंबी छलांग लगाई। पहले दिन के मुकाबले इस फिल्म के कलेक्शन में लगभग 133 फीसदी का इजाफा हुआ है, जो अपने आप में बेहद लंबी छलांग है।

Tu Yaa Main Day 1 Collection कितना था?
‘Tu Yaa Main’ 13 फरवरी को रिलीज हुई और पहले दिन 60 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म का क्लैश Shahid Kapoor की ‘O’Romeo’ से हुआ। धीमी शुरुआत के बावजूद यह शनाया की डेब्यू फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से बेहतर रही। 'आंखों की गुस्ताखियां' नेपहले दिन सिर्फ 30 लाख रुपए कमाए थे।
Tu Yaa Main Day 2 Box Office
दूसरे दिन 'तू या मैं' को वेलेंटाइन डे का फायदा मिला। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे दिन इस फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये कमाए, जो पहले दिन के मुकाबले 133% ज्यादा है।
Tu Yaa Main Day 3 Collection का अनुमान
माना जा रहा है कि तीसरे दिन इस फिल्म को रविवार की छुट्टी का फायदा मिलेगा और इसके कलेक्शन में ग्रोथ दर्ज की जा सकती है। वैसे सुबह के शोज में यह फिल्म लगभग 1 लाख रुपए की कमाई कर चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि रात तक यह फिल्म बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।
Survival Thriller Tu Yaa Main की कहानी
Bejoy Nambiar के निर्देशन में बनी 'तू या मैं' में शनाया कपूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवनि उर्फ मिस वैनिटी के रोल में हैं, जबकि आदर्श गौरव मारुति उर्फ आला फ्लोपारा बने हैं। कहानी रोमांटिक ट्रिप के दौरान स्विमिंग पूल में मगरमच्छ के फंसने की है। अवनि और मारुति इस मुसीबत से कैसे निकलते हैं, इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
Tu Yaa Main Budget और स्टार कास्ट
रिपोर्ट्स की मानें तो 'तू या मैं' का निर्माण लगभग 20 करोड़ रुपए के बजट में हुआ है। भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और कलर येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले यह फिल्म बनाई गई है। फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव के अलावा पारुल गुलाटी और तनिष्क शेलारे की भी अहम् भूमिका है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।