MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TOXIC Day 1 Collection: पहले दिन कितनी कमाई करेगी यश की 'टॉक्सिक', बनाएगी यह बड़ा रिकॉर्ड?

TOXIC Day 1 Collection: पहले दिन कितनी कमाई करेगी यश की 'टॉक्सिक', बनाएगी यह बड़ा रिकॉर्ड?

कन्नड़ सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म 'टॉक्सिक' 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी। लेकिन फिल्म के कलेक्शन की चर्चा अभी से हो रही है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो 'टॉक्सिक' पहले दिन इतनी कमाई करेगी कि कन्नड़ सिनेमा में बड़ा रिकॉर्ड कायम कर लेगी।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Mar 04 2026, 07:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
साउथ में 'टॉक्सिक' को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट?
Image Credit : Facebook

साउथ में 'टॉक्सिक' को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट?

'टॉक्सिक' इंडिया की मोस्ट अवैटेड फिल्मों में शामिल है। दर्शक कन्नड़ सुपरस्टार यश की बड़े पर्दे पर वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म को बड़े स्केल पर रिलीज किया जा रहा है। इसका क्लैश रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2 : द रिवेंज' से होगा। माना जा रहा है कि हिंदी बेल्ट में 'धुरंधर 2' की वजह से 'टॉक्सिक' की कमाई पर असर पड़ सकता है। लेकिन साउथ इंडिया खासतौर पर कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म के लिए जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।

25
4 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे यश
Image Credit : Asianet News

4 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे यश

यश की पिछली फिल्म 'KGF Chapter 2' 2022 में रिलीज हुई थी, जो ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। उसके बाद चार साल से उनकी कोई फिल्म नहीं आई। अब 'टॉक्सिक' से उनकी वापसी हो रही है, जिसे लेकर बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं। माना जा रहा है कि फिल्म बड़ी ओपनिंग दर्ज कर सकती है।

यह भी पढ़ें : Rashmika Mandanna Upcoming Movies: शादी के बाद इन 6 फिल्मों में दिखेंगी रश्मिका, पति संग बस एक

35
टॉक्सिक की पहले दिन की कमाई कितनी होगी?
Image Credit : Instagram

टॉक्सिक की पहले दिन की कमाई कितनी होगी?

koimoi की रिपोर्ट कि मानें तो इस फिल्म का सबसे बड़ा सेलिंग पॉइंट यश का स्टारडम है। वे एक बार फिर बड़े किरदार में दिखाई देंगे। रिपोर्ट में ट्रेड सूत्रों के हवाले से लिखा है कि क्लैश के बावजूद 'टॉक्सिक' भारत में पहले दिन 50 करोड़ नेट के करीब पहुंच सकती है। अगर यह आंकड़ा हासिल होता है, तो यह नॉन-फ्रेंचाइजी कन्नड़ फिल्म के लिए बहुत बड़ा अचीवमेंट होगा।

45
अब तक सिर्फ दो कन्नड़ फिल्मों ने की 50 करोड़ से ओपनिंग
Image Credit : Asianet News

अब तक सिर्फ दो कन्नड़ फिल्मों ने की 50 करोड़ से ओपनिंग

ओपनिंग डे पर 50 करोड़ नेट या उससे अधिक कमाने वाली कन्नड़ फिल्मों में अब तक सिर्फ KGF Chapter 2 और Kantara Chapter 1 शामिल हैं। इन दोनों फिल्मों को फ्रेंचाइजी और ब्रांड वैल्यू का फायदा मिला था। ‘टॉक्सिक’ पूरी तरह स्टैंडअलोन प्रोजेक्ट है—इसका कोई पिछला पार्ट या फ्रेंचाइजी सपोर्ट नहीं है। ऐसे में 50 करोड़ का आंकड़ा पार करना इसे पहली नॉन-फ्रेंचाइजी कन्नड़ फिल्म बना सकता है, जो ओपनिंग डे पर यह उपलब्धि हासिल करे।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Vs Toxic ही नहीं मार्च 2026 में इन फिल्मों से भी गुलजार होगा बॉक्स ऑफिस

55
Toxic Star Cast और रिलीज डेट
Image Credit : instagram

Toxic Star Cast और रिलीज डेट

'टॉक्सिक' का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है। वेंकट के. रानायन और यश इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म KVN Productions और Monster Mind Creations के बैनर तले बनी है। स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मणि वसंत, तारा सुतारिया, टोविनो थॉमस, अक्षय ओबेरॉय, डैरेल डी' सिल्वा जैसे कलाकारों ने भी इस फिल्म में अहम् भूमिका निभाई है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
यश
दक्षिण सिनेमा समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
VIROSH Wedding Reception में सितारों की महफिल, 10 PHOTO में देखें कौन-कौन पहुंचा
Recommended image2
Dhurandhar 2 Day 1 Collection: बॉक्स ऑफिस फाड़ डालेगी रणवीर सिंह की फिल्म, ट्रेलर डेट OUT
Recommended image3
यश ने बदली TOXIC रिलीज डेट, खतरे में 2 फिल्म-अब जून में BOX OFFICE पर सबसे बड़ा क्लैश
Recommended image4
Holi पर आई दो बुरी खबर, 2 फिल्मी सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा-शोक में इंडस्ट्री
Recommended image5
TV स्टार्स की होली, गौरव खन्ना को किया पत्नी ने Kiss, जमकर नाची अंकिता लोखंडे, 8 PHOTOS
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved