- Home
- Entertainment
- Thalapathy Vijay Biography: चाइल्ड आर्टिस्ट-टॉप स्टार से TVK चीफ तक, जानें 'जन नायगन' की पूरी डिटेल
Thalapathy Vijay Biography: चाइल्ड आर्टिस्ट-टॉप स्टार से TVK चीफ तक, जानें 'जन नायगन' की पूरी डिटेल
तमिलनाडु चुनाव 2026 में थलापति विजय की नई-नवेली पार्टी TVK में जबरदस्त धमाका किया। हर तरफ सिर्फ विजय की बातें हो रही है और उनकी के नाम की गूंज सुनाई दे रही है। इसी बीच आपको विजय के फिल्म से लेकर राजनीति तक के सफर के बारे में बताने जा रहे हैं।

थलापति विजय का सफर
51 साल के थलापति विजय को घर में बचपन से फिल्मी माहौल मिला। पिता फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और मां सिंगर रही। उन्होंने भी एक्टिंग में ही अपना करियर बनाया। चाइल्ड आर्टिस्ट से शुरू हुआ सफर अब राजनीति तक पहुंच गया है। जानते हैं उनकी पूरी हिस्ट्री के बारे में….
चाइल्ड आर्टिस्ट थलापति विजय
विजय ने महज 10 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखा था। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1984 में आई फिल्म वेट्री में काम किया था। उन्होंने करीब 6 फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया।
ये भी पढ़ें... Thalapathy Vijay Family: पिता डायरेक्टर-मां भी फेमस पर्सनैलिटी, TVK चीफ की फैमिली में और कौन?
थलापति विजय की पहली लीड हीरो वाली फिल्म
विजय ने 18 साल की उम्र में नालैया थीरपु (1992) में बतौर लीड हीरो काम किया। इसके बाद उन्होंने सेंथूरपांडी (1993) में काम किया। उन्होंने अपने पिता के निर्देशन में बनी रसिगन (1994), देवा (1995) और विष्णु (1995) में लीड रोल किया।
विजय की पहली हिट फिल्म कौन सी
विजय की पहली कमर्शियल ब्लॉकबस्टर 1996 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म कोयंबटूर मप्पिल्लई थी। इसके बाद पूवे उनाक्कागा, लव टुडे (1997) और कदलुक्कू मरियाधाई (1997) भी हिट रही। बता दें कि शुरुआती दौर में विजय ने ज्यादातर फिल्मों में रोमांटिक हीरो का रोल प्ले किया।
थलापति विजय की पहली एक्शन फिल्म
रोमांटिक हीरो के बाद थलापति विजय ने अपनी ऑन-स्क्रीन इमेज चेंज की और एक्शन हीरो के रूप में काम किया। उनकी एक्शन फिल्म घिल्ली (2004) ब्लॉकबस्टर रही। इसके बाद वे तिरुपाची (2005), शिवकाशी (2005) और पोक्किरी (2007) जैसी एक्शन थ्रिलर फिल्मों में नजर आए।
विजय की ट्रिपल रोल वाली पहली फिल्म कौन सी
विजय ने अपने करियर में कुछ फिल्मों में डबल रोल भी किया है। हालांकि, उनकी ट्रिपल रोल वाली एकमात्र फिल्म है मर्सेल। ये फिल्म 2017 में आई थी और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। इसके बाद वे सरकार (2018), बिगिल (2019), मास्टर (2021), बीस्ट (2022), वारिसु, लियो (2023) और द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (2024) में नजर आए।
थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन
थलापति विजय ने राजनीति में एंट्री ले ली है। हालांकि, उनकी आखिरी फिल्म जन नायगन अभी रिलीज होना बाकी है। डायरेक्टर एच विनोथ की ये फिल्म 8 मई को रिलीज हो रही है। फैन्स इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। इसमें पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी हैं।
ये भी पढ़ें... थलापति विजय के लिए लकी रही ये 5 एक्ट्रेस, इस हसीना संग दी सबसे ज्यादा HIT
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।