TMKOC की दयाबेन का लेटेस्ट लुक, दिशा वकानी के शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेंशन की 6 PHOTOS
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का रोल प्ले करने वाली दिशा वकानी की कुछ लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं। इन फोटोज में उनका लुक एकदम बदला-बदला नजर आ रहा है। उनका ट्रांसफॉर्मेंशन देख फैन्स को झटका लगा है। बता दें कि वे अब फैमिली लाइफ में बिजी हैं।

दिशा वकानी का लेटेस्ट लुक
तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में काम कर चुकी दिशा वकानी की कुछ लेटेस्ट फोटोज सामने आई है। इन फोटोज में उनकी बदली रंगत देखकर किसी को भी शॉक लग सकता हैं।
47 साल की हैं दिशा वकानी
दयाबेन यानी दिशा वकानी 47 साल की हो गई हैं। उनका ट्रांसफॉर्मेंशन देखकर फैन्स हैरान हैं। सामने आई लेटेस्ट फोटोज में देखा जा सकता है कि अब उनके चेहरे पर पहले वाली चमक नहीं रही है।
ये भी पढ़ें... गोविंदा की भांजी ने शेयर की समंदर किनारे मस्ती की 7 PHOTOS
दिशा वकानी ने 2017 में लिया था एक्टिंग से ब्रेक
दिशा वकानी ने 2015 में शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने 2017 में मैटरनिटी ब्रेक लिया था। इसके बाद वे दोबारा कभी तारक मेहता सीरियल में लौटकर नहीं आई।
मेकर्स कर रहे दिशा वकानी की वापसी की कोशिश
तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल के मेकर्स सालों से दिशा वकानी को शो में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें अभी तक कामयाबी नहीं मिली है। बीच-बीच खबर आई थी वे कमबैक कर सकती हैं।
तारक मेहता ने बनाया दिशा वकानी को स्टार
आपको बता दें कि ताकर मेहका का उल्टा चश्मा शो ने दिशा वकानी को स्टार बनाया था। उन्होंने अपने करियर में काफी संघर्ष किया और छोटे-छोटे रोल किए। तारक मेहता के बाद उन्हें घर-घर में पहचान मिली।
फिल्म में काम कर चुकी हैं दिशा वकानी
दिशा वकानी टीवी सीरियलों के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुकी है। उन्होंने गुजराती के साथ बॉलीवुड फिल्में भी की है। वे देवदास, जोधा अकबर, मगंल पांडे, लव स्टोरी 20250 जैसी मूवीज में काम कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19 कंटेस्टेंट ने दी इफ्तार पार्टी, सबने की मस्ती और खूब मचाया धमाल- 7 PHOTOS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।