- Home
- Entertainment
- 'गरीब मरना पसंद करूंगी… जीना नहीं', Taapsee Pannu ने उड़ाया ऐसे अपनी फैमिली का मजाक
'गरीब मरना पसंद करूंगी… जीना नहीं', Taapsee Pannu ने उड़ाया ऐसे अपनी फैमिली का मजाक
एक्ट्रेस Taapsee Pannu ने एक इंटरव्यू में अपनी लाइफस्टाइल और पैसों को लेकर सोच पर खुलकर बात की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें पैसे बचाने से ज्यादा जिंदगी को खुलकर जीना पसंद है। यही वजह है कि वे अपनी कमाई खुद पर खर्च करने में यकीन रखती हैं।

तापसी पन्नू बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। इंजीनियरिंग के साथ उन्होंने मॉडलिंग की और फिर साउथ फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में Pink, Thappad और Dunki जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया। तापसी का जीने का नजरिया काफी अलग और बेबाक है। वह खुद को बागी किस्म की लड़की मानती हैं। आइए जानते हैं कि एक इंटरव्यू में उन्होंने पैसों और अपनी लाइफस्टाइल को लेकर क्या कहा था।
मैं बहुत ज्यादा खर्चीली हूं
तापसी पन्नू ने एक पोडकास्ट में बताया कि वो गरीब मरना पसंद करेंगी..जीना नहीं। वो बहुत ज्यादा खर्चीली हैं। वो आज में अपने तमाम ख्वाहिशों को पूरा करते हुए जीना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने एक्स्ट्रा मॉडलिंग भी की, ताकि पैसे कमा सकें। उन्हें घर से पैसे ज्यादा मिलते नहीं थे। पैसे मांगने पर घर वाले हमेशा पूछते थे कि आप इन पैसों का क्या करना चाहती हैं, अगर मांग जायज है, तो ही मिलेंगे।
मेरी फैमिली मुझसे बिल्कुल अलग है
तापसी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मेरे मम्मी-पापा और मेरी बहन ये तीनों मेरे से बिल्कुल ऑपजिट हैं। वो पैसे ऐसे खर्च करती हैं, जैसे मरने के बाद वो इसे अपने साथ लेकर जाएंगे। मतलब यहां कहीं खर्च ना हो जाए।किसी और मिल ना जाएं हमारे पैसे।
रोजमर्रा की खुशियां मायने रखती हैं
जबकि मेरा मानना है कि जो भी कमाऊं, उसे खुद पर खर्च करूं, क्योंकि मेरे लिए रोजमर्रा की छोटी-छोटी खुशियां ज्यादा मायने रखती हैं। ‘डंकी’ फेम Taapsee Pannu ने कहा था, “मैं गरीब मरना पसंद करूंगी, लेकिन गरीब जीना नहीं।” इसी सोच के साथ उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था।
मजा आता है तभी काम करती हूं
तापसी का मानना है कि जिंदगी में बोर नहीं होना चाहिए। वे वही काम करना चाहती हैं, जिसे करने में उन्हें खुशी और मजा मिले। उनके मुताबिक, “जिंदगी सिर्फ एक बार मिलती है, इसलिए मैं अपना समय यूं ही बर्बाद नहीं करना चाहती। बता दें कि तापसी कोर्टरूम ड्रामा 'अस्सी' (Assi) में एक निडर वकील की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म 20 फरवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'गांधारी' में भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस मूवी में एक मां की किरदार में दिखेंगी।
और पढ़ें: Salman Khan Upcoming Movies: धूम मचाने आ रहीं सलमान खान की ये 9 फ़िल्में, 2 इसी साल होंगी रिलीज
सबसे बड़ी ओपनिंग वाली 5 स्पाई थ्रिलर फिल्में, क्या Dhurandhar 2 सबको पछाड़ बनाएगी नया रिकॉर्ड?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।