Sunny Deol के फैन्स को झटका! फिलहाल रिलीज नहीं होगी उनकी यह एक्शन फिल्म!
Sunny Deol Upcoming Movie Gabru का उनके फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच उन्हें बड़ा झटका लगा है। दरअसल, यह फिल्म फिलहाल रिलीज नहीं होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। जानिए क्या है ताजा अपडेट...

'गबरू' की रिलीज से पहले बड़ा झटका!
Sunny Deol Starrer Gabru को पहले 8 मई 2026 को रिलीज किया जाना था। लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, “फिल्म अब 8 मई को सिनेमाघरों में नहीं आएगी। मेकर्स जल्द ही नई रिलीज डेट फाइनल कर आधिकारिक ऐलान करेंगे।” मेकर्स के इस फैसले के चलते फैंस को थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा।
पहले भी एक बार तल चुकी 'गबरू' की रिलीज
इस फिल्म की रिलीज डेट पहले भी बदली जा चुकी है। शुरुआत में इसे 13 मार्च 2026 को रिलीज करने का प्लान था, लेकिन बाद में इसे 8 मई तक आगे बढ़ा दिया गया। माना जा रहा है कि रणवीर सिंह स्टारर Dhurandhar The Revenge जैसी बड़ी फिल्म के क्लैश से बचने के लिए यह फैसला लिया गया था।
यह भी पढ़ें : Sunny Deol New Movie: सनी देओल को मिली नई फिल्म, इस बार करने जा रहे सबसे अलग धमाका!
आखिर क्यों दोबारा पोस्टपोन की गई सनी देओल की फिल्म 'गबरू'?
8 मई की दो अन्य बॉलीवुड फ़िल्में आ रही हैं। संजय दत्त स्टारर 'आखिरी सवाल' और कपिल शर्मा स्टारर 'दादी की शादी' उसी दिन रिलीज हो रही हैं। ऐसे में मेकर्स ने बेहतर बॉक्स ऑफिस स्पेस पाने के लिए ‘गबरू’ को आगे बढ़ाने का फैसला किया।
'गबरू' में सलमान खान का स्पेशल कैमियो
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत सलमान खान का एक्सटेंडेड कैमियो है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, “कहानी में एक बड़े स्टार की जरूरत थी और सलमान खान इस रोल में पूरी तरह फिट बैठे। उन्होंने एक साल पहले ही चुपचाप शूटिंग पूरी कर ली थी। उनका रोल दिल छू लेने वाला और बेहद एंटरटेनिंग है। फिल्म में उनके कुल 3 सीन हैं, इसलिए इसे एक्सटेंडेड स्पेशल अपीयरेंस कहा जा सकता है।”
यह भी पढ़ें : Border 2 ने बना दिया सनी देओल का वो रिकॉर्ड, जो अब तक था सिर्फ शाहरुख़ खान के पास
2026 में सनी देओल की सनी देओल की अपकमिंग फ़िल्में
सनी देओल 2026 में 'बॉर्डर 2' में नज़र आ चुके हैं। इस साल उनकी अन्य आने वाली फिल्मों में राजकुमार संतोषी निर्देशित 'लाहौर 1947' और नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही 'रामायण पार्ट 1' शामिल हैं। 'रामायण' में वे पहली बार माइथोलॉजिकल किरदार भगवान हनुमान के रोल में नज़र आएंगे। देखना यह है कि सनी देओल की 'गबरू' अब कब रिलीज होती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।