- Home
- Entertainment
- Rajamouli की वाराणसी से महेश बाबू का लुक लीक, Ramayana के रणबीर कपूर से किया जा रहा कम्पेयर
Rajamouli की वाराणसी से महेश बाबू का लुक लीक, Ramayana के रणबीर कपूर से किया जा रहा कम्पेयर
Varanasi Mahesh Babu Lord Ram Look Leaked: महेश बाबू एसएस राजामौली की आगामी फिल्म 'वाराणसी' में एक शॉर्ट फ्लैशबैक में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं।

एस राजामौली की एक बार फिर बाहूबली जॉनर जैसी बड़े स्केल वाली फिल्म वाराणसी के प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। इस की रिलीज में अभी एक साल से अधिक का समय बाकी है। यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय फीचर फिल्म बताई जा रही यह फिल्म न केवल महाद्वीपों बल्कि युगों को भी समेटे हुए है।
एस राजामौली की एक बार फिर बाहूबली जॉनर जैसी बड़े स्केल वाली फिल्म वाराणसी के प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। इस की रिलीज में अभी एक साल से अधिक का समय बाकी है। यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय फीचर फिल्म बताई जा रही यह फिल्म न केवल महाद्वीपों बल्कि युगों को भी समेटे हुए है।
राजामौली ने कंफर्म किया है कि फिल्म का कुछ हिस्सा त्रेता युग में घटित होता है, जिसमें महेश बाबू फ्लैशबैक में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। अब, सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे हैं कि भगवान राम के रूप में महेश बाबू का पहला लुक लीक हो गया है।
क्या वाराणसी फिल्म से महेश बाबू का भगवान राम वाला लुक लीक हो गया है?
शनिवार को, ऑलवेज बॉलीवुड ने X (पहले ट्विटर) पर वाराणसी का एक पोस्टर शेयर किया और दावा किया कि यह फिल्म में महेश बाबू का भगवान राम वाला लुक है। कैप्शन में लिखा था, “#महेशबाबू का फिल्म #वाराणसी से भगवान राम वाला लुक गुंटूर में मैत्री सिनेमाज के डिजिटल थिएटर होर्डिंग पर सामने आया है।
वायरल पोस्टर महेश बाबू की प्रिपेशन और एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म की भव्यता की ओर इशारा करता है।” तस्वीर में महेश बाबू एक चट्टान के ऊपर खड़े हैं, भगवान राम के विशिष्ट भगवा वस्त्र पहने हुए हैं, एक हाथ में धनुष और दूसरे में रुद्राक्ष की माला है, और उनकी पीठ पर बाणों से भरा तरकश है।
#MaheshBabu 's Lord Ram look from the film #Varanasi has surfaced on Mythri Cinemas 's digital theatre hoarding in Guntur. The viral poster hints at the actor's intense preparation and the film's epic narrative under SS Rajamouli's direction.✅ pic.twitter.com/o6hI3Ismfc
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) February 20, 2026
हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया कि पोस्टर किसी फैंस द्वारा बनाया गया प्रतीत होता है क्योंकि फिल्म की टीम ने इसकी कोई ऑफीशियल कंफर्मेंशन नहीं की है। वाराणसी मेकर ने अभी तक फिल्म से भगवान राम के रूप में महेश बाबू का लुक जारी नहीं किया है, और बिना किसी ऐलान के किसी स्क्रीन में इस तरह से इसका अचानक सामने आना असंभव है।
X AI Grok ने भी कमेंट किया है, “पोस्टर को गुंटूर के मैत्री सिनेमाज के होर्डिंग से लीक हुई तस्वीर बताया जा रहा है, जिसे टीम द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है। एसएस राजामौली ने भगवान राम के रूप में महेश बाबू की भूमिका की पुष्टि की है, लेकिन इस खास तस्वीर को आधिकारिक रूप से सत्यापित नहीं किया गया है।”
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।