- Home
- Entertainment
- South Cinema
- Top 10: विजय सेतुपति की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में, जानिए OTT पर कहां देखें?
Top 10: विजय सेतुपति की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में, जानिए OTT पर कहां देखें?
एंटरटेनमेंट डेस्क. 25 जुलाई को रिलीज हुई विजय सेतुपति की तमिल फिल्म 'थलाइवन थलाइवी' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दो दिन में इसने लगभग 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। देखें विजय सेतुपति की 10 सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

10. 96 (2018)
बजट : 15 करोड़ रुपए
वर्ल्डवाइड कमाई : 55 करोड़ रुपए
OTT पर कहां देखें : प्राइम वीडियो
विजय सेतुपति के साथ इस फिल्म में तृषा कृष्णन और आदित्य भास्कर अहम् भूमिका में दिखे थे। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन सी. प्रेम कुमार ने किया था।
9. Kaathu Vaakula Rendu Kaadhal (2022)
बजट : 30 करोड़ रुपए
वर्ल्डवाइड कमाई : 62 करोड़ रुपए
OTT पर कहां देखें : जियो हॉटस्टार
इस सुपरहिट फिल्म का निर्देशन विग्नेश शिवान ने किया था। विजय सेतुपति के साथ नयनतारा और सामंथा रुथ प्रभु इसमें अहम् रोल में थे।
8.विक्रम वेधा (2017)
बजट : 25 करोड़ रुपए
वर्ल्डवाइड कमाई : 63 करोड़ रुपए
OTT पर कहां देखें : Zee5, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार
इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में विजय सेतुपति के साथ आर. माधवन और श्रद्धा श्रीनाथ का भी अहम् रोल था। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।
7.Uppena (2021)
बजट : 25 करोड़ रुपए
वर्ल्डवाइड कमाई : 92 करोड़ रुपए
OTT पर कहां देखें : नेटफ्लिक्स
बुची बाबू सना के निर्देशन वाली यह फिल्म ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा पंजा वैष्णव तेज और कीर्ति सुरेश भी अहम् रोल में दिखे थे।
6.Chekka Chivantha Vaanam (2018)
बजट : 40 करोड़ रुपए
वर्ल्डवाइड कमाई : 93 करोड़ रुपए
OTT पर कहां देखें : जियो हॉटस्टार
इस सुपरहिट फिल्म का निर्देशन मणि रत्नम ने किया था। फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा अरविंद स्वामी, अरुण विजय और सलिंबरासन टी. आर. भी अहम् रोल में दिखे थे।
5. महाराजा (2024)
बजट : लगभग 20 करोड़ रुपए
वर्ल्डवाइड कमाई : 199.2 करोड़ रुपए
OTT पर कहां देखें : नेटफ्लिक्स
निथिलन सामीनाथन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा अनुराग कश्यप और ममता मोहनदास जैसे कलाकार नज़र आए थे। फिल्म ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर रही थी।
4.Petta (2019)
बजट : 135 करोड़ रुपए
वर्ल्डवाइड कमाई : 223 करोड़ रुपए
OTT पर कहां देखें : जियो हॉटस्टार
कार्तिक सुब्बराज निर्देशित यह फिल्म तमिल फिल्म इंडस्ट्री में तो हिट रही थी। लेकिन ओवरऑल एवरेज से ऊपर प्रदर्शन किया था। फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में थे और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की भी अहम् भूमिका थी।
3.मास्टर (2021)
बजट : 130 करोड़ रुपए
वर्ल्डवाइड कमाई : 243 करोड़ रुपए
OTT पर कहां देखें : प्राइम वीडियो
लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में थलापति विजय और मालविका मोहनन के साथ विजय सेतुपति भी अहम् रोल में दिखे थे। फिल्म सुपरहिट रही थी।
2.विक्रम (2022)
बजट : 120 करोड़ रुपए
वर्ल्डवाइड कमाई : 428 करोड़ रुपए
OTT पर कहां देखें : जियो हॉटस्टार
कमल हासन और फहाद फाजिल के साथ इस फिल्म में विजय सेतुपति का भी अहम् रोल था। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी यह फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
1.जवान (2023)
बजट : 300 करोड़ रुपए
वर्ल्डवाइड कमाई : 1152 करोड़ रुपए
OTT पर कहां देखें : नेटफ्लिक्स
ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई इस फिल्म में शाहरुख़ खान लीड हीरो थे और विजय सेतुपति विलेन के तौर पर नज़र आए थे। फिल्म का डायरेक्शन एटली कुमार ने किया था।