Wed, 09 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • 22 साल में राजामौली ने नहीं दी एक भी फ्लॉप, स्टूडेंट नंबर वन से RRR तक बनाईं ये 12 ब्लॉकबस्टर मूवी

22 साल में राजामौली ने नहीं दी एक भी फ्लॉप, स्टूडेंट नंबर वन से RRR तक बनाईं ये 12 ब्लॉकबस्टर मूवी

SS Rajamouli Blockbuster Movies: एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर जीत लिया है। रामामौली को कामयाबी की गारंटी माना जाता है। यही वजह है कि उन्होंने 22 साल के करियर में कुल 12 फिल्में की हैं, जिनमें से एक भी फ्लॉप नहीं हुई है।

2 Min read
Ganesh Mishra
Published : Mar 14 2023, 01:42 PM IST | Updated : Mar 14 2023, 02:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
112
Image Credit : Asianet News

राजामौली की 12वीं फिल्म RRR है, जिसने ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। यह मूवी 25 मार्च, 2022 को रिलीज हुई। इसमें जूनियर NTR के अलावा रामचरण तेजा, अजय देवगन, आलिया भट्ट ने काम किया है। 

212
Image Credit : Asianet News

राजामौली की 11वीं फिल्म बाहुबली का सेकेंड पार्ट बाहुबली द कन्क्लूजन है। यह फिल्म 28 अप्रैल, 2017 को रिलीज हुई थी। इसमें प्रभास, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना जैसे कलाकार थे। 

312
Image Credit : Asianet News

राजामौली की दसवीं फिल्म बाहुबली द बिगनिंग है। यह मूवी  10 जुलाई, 2015 को रिलीज हुई थी। इसमें प्रभास के अलावा अनुष्का शेट्टी, तमन्ना, राणा दग्गुबती, राम्या कृष्णन, सत्यराज और नासेर नजर आए थे। 

412
Image Credit : Asianet News

राजामौली की नौवीं मूवी ईगा है। यह फिल्म 6 जुलाई, 2012 को रिलीज हुई थी। इसमें सुदीप के अलावा नानी और समांथा रूथ प्रभु ने काम किया है। 

512
Image Credit : Asianet News

राजामौली की आठवीं फिल्म मर्यादा रमन्ना है। यह मूवी 23 जुलाई, 2010 को रिलीज हुई थी। इसमें सुनील, सलोनी और नागिनीडू नजर आए थे।
 

612
Image Credit : Asianet News

राजामौली की सातवीं फिल्म मगधीरा है, जो कि 31 जुलाई, 2009 को रिलीज हुई थी। इसमें राम चरण तेजा के अलावा काजल अग्रवाल, देव गिल और श्रीहरि नजर आए थे। 

712
Image Credit : Asianet News

राजामौली की छठी फिल्म यमदोंगा है। यह मूवी 15 अगस्त, 2007 को रिलीज हुई थी। फिल्म में जूनियर NTR के अलावा मोहन बाबू, प्रियामणि, ममता मोहनदास और ब्रह्मानंदम नजर आए थे।  

812
Image Credit : Asianet News

उनकी पांचवी फिल्म विक्रमरकुडु है। यह फिल्म 23 जून, 2006 को रिलीज हुई थी। इसमें रवि तेजा के अलावा अनुष्का शेट्टी ने काम किया है। 

912
Image Credit : Asianet News

राजामौली की चौथी फिल्म छत्रपति है। यह फिल्म 30 सितंबर, 2005 को रिलीज हुई थी। इसमें प्रभास के अलावा श्रिया सरन, शफी, भानुप्रिया और प्रदीप रावत नजर आए थे। 

1012
Image Credit : Asianet News

राजामौली की तीसरी फिल्म साई है। यह फिल्म 23 सितंबर, 2004 को रिलीज हुई थी। इसमें रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया डिसूजा के अलावा नितिन, शशांक और प्रदीप रावत ने काम किया है। 

1112
Image Credit : Asianet News

राजामौली की दूसरी फिल्म सिमहाद्रि है। यह फिल्म 9 जुलाई, 2003 को रिलीज हुई थी। इसमें जूनियर NTR के अलावा भूमिका चावला, अंकिता और मुकेश ऋषि ने काम किया है। 

1212
Image Credit : Asianet News

राजामौली ने अपने करियर की शुरुआत 2001 में फिल्म 'स्टूडेंट नंबर वन' से की थी। इस मूवी में जूनियर एनटीआर के अलावा गजाला और राजीव कनकला ने काम किया है। 

ये भी देखें : 

ऑस्कर 2023 की 12 सबसे Worst Dress, किसी ने दिखाया बेबी बंप-कोई अजीबोगरीब कपड़ों में आया नजर

Ganesh Mishra
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved