- Home
- Entertainment
- South Cinema
- रजनीकांत की 10 साउथ मूवी का हिंदी में बना रीमेक, इनमें काम कर चमके अक्षय कुमार-अनिल कपूर
रजनीकांत की 10 साउथ मूवी का हिंदी में बना रीमेक, इनमें काम कर चमके अक्षय कुमार-अनिल कपूर
सुपरस्टार रजनीकांत 75 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 12 दिसंबर 1950 को हुआ था। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले रजनीकांत की कई साउथ मूवीज ऐसी भी है, जिनका बॉलीवुड में रीमेक बनाया गया। इनमें से ज्यादातर फिल्में हिट रही। जानते हैं इनके बारे में…

फिल्म इलमई ऊंजल आदुकिराथु
1978 में आई रजनीकांत की फिल्म इलमई ऊंजल आदुकिराथु का बॉलीवुड में दिल-ए-नादान नाम से रीमेक बना। ये मूवी 1982 में आई थी। इसमें राजेश खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा, जया प्रदा और स्मिता पाटिल लीड रोल में थे। फिल्म ठीकठाक रही।
फिल्म मुल्लुम मलारुम
रजनीकांत की फिल्म मुल्लुम मलारुम 1978 में रिलीज हुई थी। इसका बॉलीवुड में प्यारी बहना नाम से रीमेक बना, जो 1985 में आया था। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, तन्वी आजमी और पद्मिनी कोल्हापुरे लीड रोल में थे। फिल्म हिट रही थी।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 की कैसी होगी स्टोरीलाइन, स्टार कास्ट और कब होगी रिलीज, जानें सबकुछ
फिल्म अंबुकु नान अदिमाई
1980 में आई रजनीकांत की फिल्म अंबुकु नान अदिमाई का बॉलीवुड में थानेदार नाम से रीमेक बना। ये मूवी 1990 में आई थी। इसमें संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, जितेंद्र और जयाप्रदा लीड रोल में थे। फिल्म सुपरहिट रही थी।
फिल्म एन्केयो केत्ता कुरल
1982 में आई रजनीकांत की फिल्म एन्केयो केत्ता कुरल का भी बॉलीवुड में रीमेक बनाया गया। ये फिल्म थी सुहागन, जो 1986 में आई थी। इसमें जितेंद्र, रेखा और मौसमी चटर्जी लीड रोल में थे। मूवी हिट रही थी।
फिल्म पोकिरी राजा
रजनीकांत की फिल्म पोकिरी राजा 1982 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बॉलीवुड में मवाली नाम से रीमेक बना था। 1983 में आई इस फिल्म में जितेंद्र और जयाप्रदा लीड रोल में थे। फिल्म हिट रही थी।
फिल्म मूंद्रु मुघम
1982 में आई रजनीकांत की फिल्म मूंद्रु मुघम का बॉलीवुड में जॉन जानी जर्नादन नाम से रीमेक बना। 1984 में आई इस मूवी में रजनीकांत ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म में उनके साथ रति अग्रिहोत्री लीड रोल में थी। फिल्म एवरेज रही थी।
फिल्म मपिलाई
1989 में रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म मपिलाई का बॉलीवुड में जमाई राजा नाम से रीमेक बना। 1990 में आई इस मूवी में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और हेमा मालिनी लीड रोल में थे। फिल्म सुपरहिट रही थी।
फिल्म मन्नान
1992 में आई रजनीकांत की फिल्म मन्नान का बॉलीवुड में लाडला नाम से रीमेक बना। 1994 में आई इस फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी, रवीना टंडन लीड रोल में थे। फिल्म सुपरहिट रही थी।
फिल्म वीरा
रजनीकांत की फिल्म वीरा 1994 में रिलीज हुई थी। इसका भी हिंदी में रीमेक बनाया गया। 1996 में आई फिल्म साजन चले ससुराल में गोविंदा, करिश्मा कपूर और तब्बू लीड रोल में थे। फिल्म हिट रही थी।
फिल्म चंद्रमुखी
रजनीकांत की फिल्म चंद्रमुखी 2005 में रिलीज हुई थी। इसका हिंदी में भूल भुलैया नाम से 2007 में रीमेक बना था। फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, अमीषा पटेल लीड रोल में थे। फिल्म सुपरहिट रही थी।
ये भी पढ़ें... Akhanda 2 Advance Booking: NBK की फिल्म का जबरदस्त क्रेज, एडवांस बुकिंग में बना रही रिकॉर्ड