- Home
- Entertainment
- South Cinema
- Kaantara: Chapter 1 का दिवाली धमाका, Rishabh Shetty का दुनिया के दर्शकों लिए मास्टर स्ट्रोक
Kaantara: Chapter 1 का दिवाली धमाका, Rishabh Shetty का दुनिया के दर्शकों लिए मास्टर स्ट्रोक
Kantara Chapter1 English Version Worldwide Release: कांतारा: चैप्टर 1 ने पूरी दुनिया में जबरदस्त सफलता हासिल की है। 765+ करोड़ की कमाई के साथ, यह फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बॉक्स ऑफिस पर अपना लोहा मनवा चुकी है।

होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की कांतारा: चैप्टर 1 ने अपनी थिएट्रिकल रिलीज के बाद से ही एक जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है और तीन हफ्ते से दर्शकों की भारी भीड़ थिएटर तक खींचने में कामयाब रही है।
होम्बले फिल्म्स ने अब बड़ा ऐलान किया है, जिसके मुताबिक कांतारा: चैप्टर 1 का इंग्लिश वर्जन 31 अक्टूबर को रिलीज़ होगा। यह ऐतिहासिक कदम है, क्योंकि यह पहली भारतीय फिल्म होने जा रही है जिसका दुनिया भर में इंग्लिश डब्ड थियेट्रिकल रिलीज होगा।
कांतारा: चैप्टर 1 अब भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार है और ऑस्ट्रेलिया में यह सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनने जा रही है। यहां के दर्शकों पहले ही ये मूवी खूब पसंद आई है। अब इंग्लिश डब्ड वर्जन से यहां के दर्शकों को मूवी समझने में आसानी होगी। जिससे ये मूवी जमकर कारोबार कर सकती है।
होम्बले फिल्म्स ने इसका ऐलान करते हुए उन्होंने लिखा, “एक प्योर स्टोरी जो देशों और भाषाओं से ऊपर गूंजती है ! #KantaraChapter1 इंग्लिश वर्जन 31 अक्टूबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। विश्वास, कल्चर और भक्ति की इस शानदार जर्नी को पूरी तरह एक्सपीरिएंस करें ।
कांतारा: चैप्टर 1 को ऋषभ शेट्टी ने लिखा, और डायरेक्ट किया है। इसे विजय किरगंदूर ने होम्बले फिल्म्स के बैनर तले निर्मााण किया है। संगीत बी. अजयनीश लोकनाथ ने दिया है। कांतारा: चैप्टर 1 इस महीने यानि 2 अक्टूबर 2025 को पूरी दुनिया में रिलीज हुई थी।
कांतारा चैप्टर 1, जिसका डायरेक्शन ऋषभ शेट्टी ने किया है, वह 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा का प्रीक्वल है। इसे क्रिटिक्स और दर्शकों ने खूब पसंद किया और सराहा है।