MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • रश्मिका मंदाना ने देश की 5 अलग-अलग जगह खरीदे 5 लग्जरी अपार्टमेंट? 26 साल की एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

रश्मिका मंदाना ने देश की 5 अलग-अलग जगह खरीदे 5 लग्जरी अपार्टमेंट? 26 साल की एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ इंडियन सिनेमा से बॉलीवुड में आईं रश्मिका मंदाना ने उन दावों पर रिएक्शन दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि महज 5 साल के एक्टिंग करियर में उन्होंने 5 अलग-अलग जगह प्रॉपर्टी खरीद ली है। जानिए मामला और क्या है एक्ट्रेस का जवाब...

Gagan Gurjar | Published : Feb 11 2023, 04:58 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : Social Media

दरअसल, शुक्रवार को एक एंटरटेनमेंट न्यूज़ वेबसाइट के ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट आई थी, जिसके कैप्शन में लिखा था, "रश्मिका मंदाना ने 5 जगहों पर 5 लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं।"

26
Asianet Image
Image Credit : Social Media

पोस्ट में रश्मिका की दो तस्वीरों को मर्ज किया था, जिनमें वे घर के अंदर और बाहर दिखाई दे रही थीं। इस पोस्ट के ऊपर लिखा था, "क्या आप जानते हैं। सिर्फ 5 साल के करियर में रश्मिका मंदाना ने 5 अलग-अलग जगहों पर 5 लग्जरी अपार्टमेंट खरीद लिए हैं।"

36
Asianet Image
Image Credit : Social Media

इतना ही नहीं, इस पोस्ट में जगहों के नाम भी लिखे थे। इसमें लिखा था, "हैदराबाद, गोवा, कुर्ग, मुंबई और बेंगलुरु। 2021 में उन्होंने बैक टू बैक प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया है।"

46
Asianet Image
Image Credit : Social Media

पोस्ट देखने के बाद रश्मिका मंदाना ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने फनी इमोजी साझा करते हुए लिखा है, "काश कि यह सच होता।"

56
Asianet Image
Image Credit : Social Media

26 साल की रश्मिका मंदाना ने 2016 में एक्टिंग वर्ल्ड में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म 'किटी पार्टी' थी, जिसमें उनके हीरो 'कांतारा' फेम ऋषभ शेट्टी थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। 

66
Asianet Image
Image Credit : Social Media

अपने 7 साल लम्बे करियर में रश्मिका कन्नड़, तेलुगु, तमिल और हिंदी भाषा की 18 फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जिनमें से सिर्फ 3 फ्लॉप रही हैं। बाक़ी सभी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है।

और पढ़ें…

7 PHOTOS: एक्ट्रेस ने बताई खुद के सिंगल होने की वजह, जानिए आखिर किस-किस तरह का लड़का नहीं चाहिए?

नोरा फतेही संग रोमांटिक वीडियो में काफी छोटे दिखे अक्षय कुमार, दिए ऐसे पोज कि लोग बोले- बाप रे बाप

फ्लॉप 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद आमिर खान ने क्यों लिया ब्रेक? मि. परफेक्शनिस्ट ने खुद बताई असली वजह

कंगना रनोट की तारीफ़ करना आमिर खान को पड़ा भारी, एक्ट्रेस ने मजाक उड़ाते हुए कहा- बेचारा…

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
रश्मिका मंदाना
 
Recommended Stories
Top Stories