Dhurandhar Star Sanjay Dutt का असली नाम क्या है, उनके Middle Name का मतलब भी जानिए
'धुरंधर : द रिवेंज' बॉलीवुड की मोस्ट अवैटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में स्टार्स की भरमार है। रणवीर सिंह लीड हीरो हैं तो उनके साथ अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। क्या आप जानते हैं कि संजय दत्त का असली नाम क्या है?

क्या है संजय दत्त का असली नाम?
संजय दत्त बॉलीवुड ही नहीं, आज की तारीख में देश के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं, जो हिंदी के साथ-साथ साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम कर रहे हैं। लोग उन्हें संजू बाबा के नाम से जानते हैं। लेकिन उनका असली नाम संजय बलराज दत्त है।
संजय दत्त के मिडिल नाम का क्या मतलब है?
संजय दत्त के पूरे नाम में बीच में बलराज शब्द आता है। असल में बलराज उनके पिता का नाम है। जी हां, सुनील दत्त का असली नाम बलराज रघुनाथ दत्त था। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम सुनील रख लिया था।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Advance Booking: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड चकनाचूर, कमाई 130 करोड़ पार
संजय दत्त के नाम के लिए की गई थी मशक्कत
संजय दत्त का नामकरण आम लोगों की तरह नहीं हो गया था। इसके लिए बाकायदा क्राउड सोर्सिंग की गई थी। यह क्राउडसोर्सिंग उर्दू मैगजीन शमा के जरिए कराई गई थी, जिसके बाद संजू बाबा को संजय दत्त नाम दिया गया था।
55 साल पहले फिल्मों में हुआ था संजय दत्त का डेब्यू
संजय दत्त ने फिल्मों में कदम 55 साल पहले उस वक्त रख दिया था, जब वे महज 11 साल के थे। फिल्म का नाम था 'रेशमा और शेरा', जिसे संजू बाबा के पिता सुनील दत्त ने डायरेक्ट किया था। 1971 में रिलीज हुई इस फिल्म में सुनील दत्त, वहीदा रहमान, अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और राखी जैसे कलाकारों ने काम किया था। संजय दत्त को इसमें एक कव्वाली गायक के रोल में देखा गया था। हालांकि, बतौर लीड एक्टर संजय दत्त पहली बार 1981 की फिल्म 'रॉकी' में नज़र आए थे।
यह भी पढ़ें : Top 5 फ़िल्में जिनकी एडवांस बुकिंग सबसे ज्यादा, क्या 'धुरंधर 2' तोड़ पाएगी इनका रिकॉर्ड?
संजय दत्त की अपकमिंग फ़िल्में
संजय दत्त को पिछली बार प्रभास स्टारर 'द राजा साब' में देखा गया था। उनकी अगली फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' 19 मार्च को रिलीज होगी। इसके बाद उन्हें 'राजा शिवाजी', 'केडी : द डेविल', 'वेलकम टू दि जंगल' और 'बाप' जैसी फिल्मों में देखा जाएगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।