- Home
- Entertainment
- खलनायक ही नहीं कॉमेडी किंग भी है Sanjay Dutt, सबूत हैं ये 7 फिल्में- 5वीं वाली सबकी फेवरेट
खलनायक ही नहीं कॉमेडी किंग भी है Sanjay Dutt, सबूत हैं ये 7 फिल्में- 5वीं वाली सबकी फेवरेट
संजय दत्त की 33 साल पुरानी फिल्म खलनायक का सीक्वल खलनायक रिटर्न्स की अनाउंसमेंट कर दी गई है। बता दें कि संजय ने कई फिल्मों में विलेन का रोल प्ले किया तो वे कॉमेडी करने में भी माहिर है। उनकी कुछ फिल्में ऐसी भी, जिसमें उन्होंने जबरदस्त कॉमेडी की है।

फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस
फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस संजय दत्त की बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक हैं। इसमें उन्होंने एक ऐसे गुंडे का किरदार निभाया जो अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए डॉक्टर बनने मेडिकल कॉलेज पहुंच जाता है। इसके बाद शुरू होती है भयानक कॉमेडी। 10 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 33 करोड़ कमाए थे।
फिल्म ऑल द बेस्ट
ऑल द बेस्ट भी संजय दत्त की शानदार कॉमेडी फिल्मों में से एक है। इसकी कहानी कन्फ्यूजन और गलतफहमियों से भरी पड़ी है। इस फिल्म को एक कंपलीट कॉमेडी पैकेज माना जाता है। 41 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 61 करोड़ कमाए थे।
ये भी पढ़ें... Sanjay Dutt ने ठुकराई ये 6 धमाकेदार फिल्में, एक ने नए नवेले हीरो को बनाया था सुपरस्टार
फिल्म धमाल
कल्ट कॉमेडी फिल्म धमाल में संजय दत्त ने एक चालाक पुलिस इंस्पेक्टर का रोल प्ले किया था। ये भी एक जबरदस्त कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म ने 50.73 करोड़ का बिजनेस किया था।
फिल्म हसीना मान जाएगी
संजय दत्त और गोविंदा की फिल्म हसीना मान जाएगी बेहतरीन कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में संजय दत्त ने गोविंदा के बड़े भाई का रोल निभाया था। दोनों भाइयों की शरारतों ने दर्शकों को खूब हंसाया था। 9 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 26.10 करोड़ कमाए थे।
फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई
फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई में संजय दत्त ने जमकर गांधीगीरी की। ये उनकी ऑल टाइम सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्म है। ये वो फिल्म है जिसमें जबरदस्त कॉमेडी का तड़का देखने को मिला। 19 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 126.2 करोड़ का तगड़ा बिजनेस किया था।
फिल्म जोड़ी नंबर 1
संजय दत्त की फिल्म जोड़ी नं.1 में उनके साथ गोविंदा थे। दोनों ने मिलकर जोरदार कॉमेडी का तड़का लगाया था। रिलीज के बाद ये मूवी दर्शकों के बीच चर्चा में रही थी। 11 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 34.13 करोड़ कमाए थे।
फिल्म एक और एक ग्यारह
संजय दत्त की फिल्म एक और एक ग्यारह भी उनकी सबसे यादगार कॉमेडी फिल्मों में से एक है। इसमें गोविंदा उनके साथ थे। फिल्म में संजू ने तारा और गोविंदा ने सितारा का किरदार निभाया है, जो दो शातिर चोर होते हैं। 9.5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 21 करोड़ कमाए थे।
ये भी पढ़ें... Ek Din के जुनैद खान-साई पल्लवी की उम्र में कितना अंतर, किसकी नेटवर्थ ज्यादा?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।