- Home
- Entertainment
- ईद पर 8 फिल्मों से तहलका मचा चुके सलमान खान, 5 हुई 300Cr पार-एक का अब तक टूटा रिकॉर्ड
ईद पर 8 फिल्मों से तहलका मचा चुके सलमान खान, 5 हुई 300Cr पार-एक का अब तक टूटा रिकॉर्ड
देश-दुनिया में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं। इस मौके पर आपको सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल…

फिल्म भारत
2019 की ईद पर रिलीज हुई सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म भारत को 100 करोड़ के बजट में बनाया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 325.58 करोड़ कमाए थे।
फिल्म सुल्तान
2016 की ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म सुल्तान ब्लॉकबस्टर रही। 90 करोड़ के बजट में अनुष्का शर्मा के साथ वाली इस फिल्म ने 623.33 करोड़ का कारोबार किया था।
ये भी पढ़ें... तूफान नहीं सुनामी है धुरंधर 2, रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले दिन बनाएं 10 भयंकर रिकॉर्ड
फिल्म बजरंगी भाईजान
सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान 2015 की ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। 75 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 918.18 करोड़ का धमाकेदार बिजनेस किया था। ये उनकी सबसे कमाऊ फिल्म है, जिसका रिकॉर्ड अभी तक नहीं टूटा है। इसमें करीना कपूर लीड एक्ट्रेस थी।
फिल्म किक
सलमान खान की फिल्म किक 2014 की ईद पर रिलीज हुई थी। 140 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 402 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिज लीड एक्ट्रेस थी।
फिल्म एक था टाइगर
2012 की ईद पर आई सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर भी ब्लॉकबस्टर रही। 75 करोड़ के बजट की फिल्म ने 335 करोड़ का कारोबार किया था। मूवी में कैटरीना कैफ लीड एक्ट्रेस थी।
फिल्म बॉडीगॉर्ड
2011 की ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म बॉडीगॉर्ड ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। करीना कपूर के साथ वाली इस फिल्म को 60 करोड़ के बजट में बनाया था और इसने 252.99 करोड़ कमाए थे।
फिल्म दबंग
सलमान खान की 2010 की ईद पर रिलीज हुई फिल्म दबंग भी सुपरहिट रही। 41 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 221.14 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसमें सोनाक्षी सिन्हा लीड एक्ट्रेस थी।
फिल्म वांटेड
2009 की ईद पर आई सलमान खान की वांटेड को 35 करोड़ में बनाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही और इसने 90.21 करोड़ कमाए। फिल्म में आयशा टाकिया लीड रोल में थी।
ये भी पढ़ें... धर्मेंद्र-विनोद खन्ना की इस फिल्म में थे 36 स्टार, बड़ा बजट-अलग कहानी फिर क्यों हुई डिजास्टर?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।