- Home
- Entertainment
- Republic Day: देश पर मर-मिटने का जज्बा दिखाने वाली 8 फिल्में, किसने मचाया ज्यादा गदर?
Republic Day: देश पर मर-मिटने का जज्बा दिखाने वाली 8 फिल्में, किसने मचाया ज्यादा गदर?
Republic Day 2026. 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो देशभक्ति पर बेस्ड है और जिसमें देश पर मर मिटने का जज्बा दिखाया गया है। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की।

फिल्म बॉर्डर
1997 में आई सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बेस्ड थी। इसमें सनी ने भारतीय सेना के जवान का रोल किया था। 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म 65 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था।
फिल्म उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक
विक्की कौशल की फिल्म उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक 2016 में उरी हमले पर बेस्ड थी। 2019 में रिलीज हुई ये मूवी 25 करोड़ के बजट से बनी थी और इसने 360 करोड़ का कलेक्शन किया था।
फिल्म शेरशाह
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म करगिल वॉर पर बनी थी। इसमें सिद्धार्थ ने परमवीर चक्र से सम्मानित विक्रम बत्रा का रोल प्ले किया था। मूवी ओटीटी पर रिलीज हुई थी।
फिल्म केसरी
अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2019 में रिलीज हुई थी। ये मूवी सारागढ़ी के युद्ध पर बेस्ड थी। फिल्म को 80 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 207 करोड़ का कारोबार किया था।
फिल्म मंगल पांडे: द राइजिंग
आमिर खान की फिल्म मंगल पांडे:द राइजिंग 2005 में आई थी। इस फिल्म में 1857 में ब्रिटिश शासन के खिलाफ मंगल पांडे की लड़ाई को दिखाया गया था। इसे 34 करोड़ के बजट में तैयार किया था और इसने 52 करोड़ की कमाई की थी।
फिल्म लक्ष्य
2004 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म लक्ष्य कारगिल युद्ध पर बेस्ड थी। इस फिल्म का बजट 14 करोड़ था और मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 26 करोड़ का बिजनेस किया था।
फिल्म सैम बहादुर
विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर 2023 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक थी। इसका बजट 55 करोड़ था और इसने 93 करोड़ कमाए थे।
फिल्म द गाजी अटैक
राणा दग्गुबाती की फिल्म द गाजी अटैक भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध पर बेस्ड है। मूवी 2017 में रिलीज हुई थी। इसका बजट 15 करोड़ था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ कमाए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।