जहां 7 फेरे लेंगे Vijay Deverakonda-Rashmika, देखें उस होटल की 6 आलीशान PHOTOS
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। कपल 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। दोनों की शादी के फंक्शन 3 दिन चलेंगे। बता दें कि ये शादी उदयपुर की एक आलाशीन होटल में होगी, जो पहाड़ियों के बीच बनी है।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
साउथ सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी लव लाइफ को आगे बढ़ाते हुए शादी के बंधने में बंधने जा रहे हैं। कपल 26 फरवरी को उदयपुर की शानदार और आलीशान होटल में शादी करेंगे।
कहां होगी रश्मिका -विजय की शादी
खबरों की मानें तो रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी उदयपुर के बड़े होटल ITC ममेंटोस एकाया में होगी। बताया जा रहा है कि ये उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर एकलिंगजी के पास पहाड़ियों में स्थित लग्जरी होटल हैं।
ये भी पढ़ें... Rashmika-Vijay Wedding Card: इनविटेशन बॉक्स में छुपा है बड़ा सरप्राइज, खोलते ही लगेगा झटका
झीलों के बीच फेरे लेंगे रश्मिका-विजय
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के फेरे झीलों के किनारे बनाए गए भव्य मंडप में हो सकते हैं। मेहमानों के लिए आलीशान रूम बुक किए गए हैं।
ITC ममेंटोस के रूम का किराया कितना
Mementos By ITC Hotels Ekaaya Udaipur की वेबसाइट से पता चला कि यहां वैली व्यू विला वाले रूम का एक रात का किराया 26 हजार है। ये किराया क्लब के मेंबर्स के लिए है, बाकियों के लिए ज्यादा हो सकता है। इस होटल में दो तरह के सुईट हैं। अरावली सुईट का एक रात का किराया 55 हजार है। वहीं, ममेंटोस सुईट का किराया 75 से लेकर 88 हजार तक है।
रश्मिका-विजय की शादी में होगी टाइट सिक्योरिटी
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की 26 फरवरी को होने वाली से जुड़ी एक ताजा अपडेट सामने आ रही है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो वेडिंग वेन्यू की सिक्योरिटी के लिए कपल ने एक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी हायर की है।
कब होगा रश्मिका-विजय का वेडिंग रिसेप्शन
रश्मिका-विजय शादी के बाद हैदरबाद की ताज कृष्णा होटल में एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे। 4मार्च को होने वाले इस इवेंट में साउथ से लेकर बॉलीवुड के स्टार्स और नामी सेलिब्रिटीज शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें... Vijay Rashmika Wedding: हल्दी-वेन्यू और रिसेप्शन की डिटेल्स लीक!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।