MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Rajpal Yadav ने जेल से बाहर आने के बाद किया जमकर डांस, Viral Video देख कन्फ्यूज हुए लोग

Rajpal Yadav ने जेल से बाहर आने के बाद किया जमकर डांस, Viral Video देख कन्फ्यूज हुए लोग

Rajpal Yadav viral dance video: चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भतीजी की शादी में सलमान खान के गाने पर उनका दिल खोलकर डांस फैंस को चौंका रहा है। जानिए पूरा मामला।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Feb 19 2026, 04:35 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
शादी में जमकर झूमे राजपाल यादव
Image Credit : Instagram

शादी में जमकर झूमे राजपाल यादव

जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी भतीजी की शादी में शिरकत की। इस शादी की मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यादव सलमान खान के मशहूर गाने 'तेरी चुनरिया दिल ले गई' पर दिल खोलकर डांस करते नजर आ रहे हैं। फैंस उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।

25
Rajpal Yadav Viral Video पर यकीन नहीं कर पा रहे फैन्स
Image Credit : Instagram

Rajpal Yadav Viral Video पर यकीन नहीं कर पा रहे फैन्स

राजपाल यादव का डांस वाला वीडियो देखकर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि हाल ही में इतनी बड़ी परेशानी से फंसा एक्टर इस कदर डांस कर सकता है। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "ये ओरिजिनल है या पुराना है? क्या है? क्या राजपाल छूट गया कि नहीं? क्या चल रहा है?" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "एक हफ्ते में इतना बाल राजपाल यादव को कहां से आया भाई? पहले देख लो कितना साल पुराना वीडियो है।" एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा है, "जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव...जेल से भी छूट गए, पैसे भी मिल गए, फ़िल्में भी मिल गईं। राजपाल यादव- मैं...मुझे सब पता है, मैं एक्सपर्ट हूं...दो ना, दो ना।"

यह भी पढ़ें : Rajpal Yadav Case: तिहाड़ जेल से बाहर आते ही बदले राजपाल यादव के तेवर, कर डाली यह बड़ी मांग!

जेल से बाहर आते ही Rajpal Yadav 👇🏻

जेल से भी छूट गए, पैसे भी मिल गए, फिल्में भी मिल गईं 😂

राजपाल यादव - मैं… मुझे सब पता है, मैं एक्सपर्ट हूं 😝 दो ना, दो ना 😭pic.twitter.com/J3kKQ3O157

— 𝐕𝐒𝐩𝐞𝐚𝐤𝐬🎧 (@WeTheThinkers) February 19, 2026

35
इधर राजपाल यादव ने किया फैन्स का शुक्रिया अदा
Image Credit : Getty

इधर राजपाल यादव ने किया फैन्स का शुक्रिया अदा

राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर अपने चाहने वालों का आभार जताया। उन्होंने लिखा, "आप सभी के प्यार और साथ के लिए दिल से धन्यवाद।" उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने उन्हें मजबूत बने रहने की शुभकामनाएं दीं।

45
राजपाल यादव का चेक बाउंस मामला?
Image Credit : Facebook

राजपाल यादव का चेक बाउंस मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, साल 2010 में राजपाल यादव ने दिल्ली की कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था। यह रकम उनकी फिल्म Ata Pata Laapata के निर्माण के लिए ली गई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और वह लोन नहीं चुका पाए। बाद में चेक बाउंस होने पर मामला कोर्ट पहुंचा। 5 करोड़ की मूल राशि बढ़कर करीब 9 करोड़ रुपए की देनदारी बन गई।

यह भी पढ़ें : Rajpal Yadav Case: 'मैं गिड़गिड़ाया, पर...', राजपाल यादव को कर्ज देने वाले कारोबारी का बड़ा दावा

55
राजपाल यादव तिहाड़ में सरेंडर से अंतरिम जमानत तक
Image Credit : instagram

राजपाल यादव तिहाड़ में सरेंडर से अंतरिम जमानत तक

4 फरवरी 2026 को दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव को पैसा चुकाने के लिए और समय देने से इनकार कर दिया। 5 फरवरी को उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया।हालांकि बाद में कोर्ट ने 18 मार्च 2026 तक अंतरिम जमानत दे दी, शर्त यह थी कि वह 1.5 करोड़ रुपए शिकायतकर्ता के खाते में जमा करें, जिसे उन्होंने पूरा किया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Salim Khan की हेल्थ पर अब नहीं आएगा कोई अपडेट, खान फैमिली ने इसलिए लिया बड़ा फैसला
Recommended image2
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, अब गुपचुप OTT पर आई कार्तिक आर्यन की TMMTMTTM, जानिए कहां देखें
Recommended image3
Rashmika-Vijay Wedding Card: इनविटेशन बॉक्स में छुपा है बड़ा सरप्राइज, खोलते ही लगेगा झटका
Recommended image4
Mahieka Sharma को पूल में लेकर उतरे Hardik Pandya, इतने खास अंदाज में किया बर्थडे विश
Recommended image5
Most Expensive Scenes: इंडियन सिनेमा के 6 सबसे महंगे सीन, 8 मिनट के सीन पर फूंक डाले 70 करोड़
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved