MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Rajpal Yadav Cheque Bounce Case में गए तिहाड़ जेल, अब पत्नी राधा यादव ने किया यह खुलासा!

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case में गए तिहाड़ जेल, अब पत्नी राधा यादव ने किया यह खुलासा!

राजपाल यादव चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल सरेंडर के बाद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। करीब 9 CR  के भुगतान मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से राहत न मिलने पर उन्होंने सरेंडर किया। इस बीच बॉलीवुड स्टार्स के सपोर्ट पर पत्नी राधा यादव ने पहला बयान दिया है।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Feb 12 2026, 08:27 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: 9 करोड़ के मामले में तिहाड़ जेल सरेंडर
Image Credit : rajpalofficial instagram

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: 9 करोड़ के मामले में तिहाड़ जेल सरेंडर

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस में दिल्ली हाईकोर्ट से अतिरिक्त समय की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला करीब 9 करोड़ रुपए के भुगतान से जुड़ा है, जो लंबे समय से कानूनी विवाद में था।

25
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव का बयान- पूरी इंडस्ट्री हमारे साथ खड़ी है
Image Credit : Instagram

राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव का बयान- पूरी इंडस्ट्री हमारे साथ खड़ी है

राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने एक एजेंसी को दिए अपने बयान में कहा, "सब लोग उनके साथ खड़े हैं। फिल्म इंडस्ट्री ने पूरा समर्थन दिया है। जो भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, उनका दिल से धन्यवाद।" राधा यादव के इस बयान के बाद साफ है कि राजपाल यादव को बॉलीवुड से इमोशनल और आर्थिक दोनों तरह का सहारा मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : Rajpal Yadav की 5 सबसे कमाऊ फ़िल्में, चार 200 CR क्लब में, एक की कमाई 400 करोड़ पार

35
Salman Khan, Sonu Sood समेत सितारे बने राजपाल यादव के मददगार
Image Credit : instagram

Salman Khan, Sonu Sood समेत सितारे बने राजपाल यादव के मददगार

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, सोनू सूद, मीका सिंह, गुरमीत चौधरी समेत कई कलाकारों ने आर्थिक मदद की पेशकश की है। वहीं सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन जैसे बड़े सितारों ने भी राजपाल यादव को समर्थन दिया है। यह समर्थन ऐसे समय आया है, जब अभिनेता और उनका परिवार मानसिक दबाव से गुजर रहा है।

45
राजपाल यादव का मैनेजर का खुलासा-कमिटमेंट हुए हैं, लेकिन समय लगेगा
Image Credit : instagram

राजपाल यादव का मैनेजर का खुलासा-कमिटमेंट हुए हैं, लेकिन समय लगेगा

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने कहा, "सबने मदद का वादा किया है, लेकिन ऐसे लेन-देन तुरंत नहीं होते। परिवार को मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा। राजपाल भाई खुद बहुत मजबूत हैं और वही ताकत परिवार में भी है।" उन्होंने यह भी बताया कि फरवरी में परिवार में कुछ समारोह तय हैं और सभी चाहते हैं कि राजपाल यादव जल्द जमानत पर रिहा हों।

यह भी पढ़ें : Rajpal Yadav हर महीने कितना कमाते हैं? फिल्मों-ब्रांड्स के लिए कितनी लेते हैं फीस

55
Rajpal Yadav Bail Hearing और वर्क फ्रंट अपडेट
Image Credit : instagram

Rajpal Yadav Bail Hearing और वर्क फ्रंट अपडेट

राजपाल यादव की जमानत पर सुनवाई 12 फरवरी को तय है। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को उम्मीद है कि उन्हें राहत मिल सकती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव हाल ही में ZEE5 की फिल्म Interrogation में नजर आए थे। इससे पहले वे Baby John, Bhool Bhulaiyaa 2 और 3, Satyaprem Ki Katha, Chandu Champion, Hungama 2 जैसी फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में 'भूत बंगला' और 'वेलकम टू दि जंगल' आदि शामिल हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Varanasi Movie Budget: राजामौली की 'वाराणसी' पर पानी की तरह बहा पैसा, इतनी तो RRR की कमाई भी नहीं!
Recommended image2
O Romeo को टेंशन देने आ रही Saiyaara, वैलेंटाइन वीक में रिरिलीज हो रही ये रोमांटिक फिल्में
Recommended image3
BOX OFFICE फोड़ चुकीं देश की 7 सीक्वल फिल्में, क्या धुरंधर 2 तोड़ेगी रिकॉर्ड?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved