MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Raja Shivaji Collection Day 2: दूसरे दिन गिरी 'राजा शिवाजी' की कमाई, जानिए कितना रहा कलेक्शन?

Raja Shivaji Collection Day 2: दूसरे दिन गिरी 'राजा शिवाजी' की कमाई, जानिए कितना रहा कलेक्शन?

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' को बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग मिली। लेकिन दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में कुछ गिरावट आई। बावजूद इसके इसने मजबूत पकड़ बनाकर रखी है। जानिए राजा शिवाजी की दूसरे दिन की कमाई कितनी रही...

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : May 03 2026, 08:07 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
राजा शिवाजी ने दूसरे दिन कितनी कमाई की?
Image Credit : X

राजा शिवाजी ने दूसरे दिन कितनी कमाई की?

'राजा शिवाजी' ने पहले दिन 11.35 करोड़ रुपए की धमाकेदार ओपनिंग ली थी, जो मराठी सिनेमा के लिए रिकॉर्ड साबित हुई। हालांकि दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को फिल्म ने हल्की सी गिरावट के साथ 10.55 करोड़ रुपए कमाए।

25
दो दिन में कितना हुआ 'राजा शिवाजी' का कलेक्शन?
Image Credit : X

दो दिन में कितना हुआ 'राजा शिवाजी' का कलेक्शन?

'राजा शिवाजी' ने दो दिन में इंडिया में नेट नेट21.90 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 23.77 करोड़ से ज्यादा पहुंच चुका है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को आई मामूली गिरावट के बाद रविवार को फिल्म के कलेक्शन में फिर उछाल आने की पूरी उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : Salman Khan को राजा शिवाजी में कैसे मिला रोल? बेहद दिलचस्प है पीछे की कहानी

35
'राजा शिवाजी' का लैंग्वेज वाइज कलेक्शन
Image Credit : instagram

'राजा शिवाजी' का लैंग्वेज वाइज कलेक्शन

'राजा शिवाजी' को मराठी और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है। फिल्मों दोनों ही लैंग्वेजेज में कमाल कर रही है। दो दिन में इस फिल्म के मराठी वर्जन ने 15.15 करोड़ रुपए कमाए, जबकि हिंदी वर्जन का कलेक्शन 6.75 करोड़ रुपए रुपए हो गया है।

45
बड़ी स्टार कास्ट, बड़ा स्केल और बड़ा असर
Image Credit : instagram

बड़ी स्टार कास्ट, बड़ा स्केल और बड़ा असर

रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वे खुद छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में हैं, जबकि जेनेलिया देशमुख साईबाई के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने प्रोड्यूस किया है। इसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, भाग्यश्री, विद्या बालन और सचिन खेड़ेकर जैसे सितारों की मजबूत मौजूदगी फिल्म को और भव्य बना रही है। उस पर सलमान खान का कैमियो इस फिल्म अलग ऊंचाई दे रहा है। 

यह भी पढ़ें : Raja Shivaji : कौन थे जीवा महाले, 'राजा शिवाजी' में जिनका रोल कर सलमान खान ने लूट ली महफ़िल?

55
'राजा शिवाजी' के लिए रितेश देशमुख का 10 साल का संघर्ष
Image Credit : ANI

'राजा शिवाजी' के लिए रितेश देशमुख का 10 साल का संघर्ष

'राजा शिवाजी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रितेश देशमुख ने अपने सफर को याद करते हुए कहा था, "यह 10 साल का सफर रहा… मैंने 2016 में पहली बार शिवाजी महाराज का रोल करना चाहा था, लेकिन नहीं हो पाया। फिर कोशिश की, लेकिन कोविड आ गया… ऐसा लगा जैसे शिवाजी महाराज कह रहे हों- रुको मेरे बच्चे… अभी सही समय नहीं है।”

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
रितेश देशमुख

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Govinda पर पत्नी सुनीता ने फिर कसा तंज, कह डाली ऐसी बात कि सब सन्न रह गए!
Recommended image2
Khatron Ke Khiladi 15 Contestants List: 12 फाइनल कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील, इनमें 5 फीमेल
Recommended image3
YRKKH Naya Toofan: अरमान-अभिरा की जिंदगी में नया बवाल, क्या होगी विद्या की नई चाल?
Recommended image4
Ganga Mai Ki Betiyan BIG Dhamaka: गंगा की चाल कामयाब, स्नेहा के एक फैसले से सिद्धू बर्बाद
Recommended image5
Kajal Aggarwal New Movie: काजल अग्रवाल ने किया नयनतारा को रिप्लेस, बनी 25 साल बड़े स्टार की हीरोइन!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved