Naagin 7 MAHA DRAMA: नागिन को बेनकाब करने निकले 3 विलेन, क्या होगा अनंता का पलटवार
सीरियल नागिन 7 खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। नागिन अनंता के दुश्मन उसका पर्दाफाश करना यानी उसका असली रूप सबके सामने लाने भयंकर चाल चलते हैं। हालांकि, अनंता को इसकी भनक लग जाती है। क्या वो खुद पार काबू रखकर दुश्मनों का खात्मा करेगी, देखना मजेदार होगा।

प्रियंका चाहर चौधरी का सीरियल नागिन 7
प्रियंका चाहर चौधरी के सीरियल नागिन 7 में काफी धमाके देखने को मिल रहे हैं। नागिन अनंता अपने दुश्मनों के बीच घिरी है। दुश्मन उसका असली रूप नागिन सबके सामने लाने के लिए प्लानिंग करते हैं।
क्या दिखाया अभी तक नागिन 7 में
नागिन 7 में अभी तक दिखाया कि घरवालों को शक हो जाता है कि अनंता एक इच्छाधारी नागिन है। वो उसका असली चेहरा सबके लाने के लिए एक साजिश रचते है। अनंता इनकी साजिश जान लेती है और घर से निकल पड़ती है।
ये भी पढ़ें... OTT Dhamaka: आ रहे 25 सीरीज के सीक्वल, सबसे ज्यादा Netflix-अमेजन प्राइम पर होंगे स्ट्रीम
दुश्मनों के साथ अनंता की टक्कर
सीरियल में दिखाया कि दुश्मन टीना को कैद कर लेते हैं और अनंता उसे बचाने जाती है। दुश्मन सीसीटीवी में देखते है कि क्या अनंता लड़ते वक्त अपने असली रूप नागिन में आती है या नहीं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता। अनंता गुंडों की जमकर पिटाई करती हैं और टीना को बचा लेती है।
अहाना की शादीशुदा जिंदगी खतरे
सीरियल में दिखाया कि अहाना सुन लेती है कि राधिका उसके पति आर्यमन से प्यार करती है। वो पति को छोड़ने का फैसला करती है ताकि राधिका को उसका प्यार मिल सके। लेकिन आर्यमन, राधिका का प्रपोजल ठुकरा देता है क्योंकि वो पत्नी अहाना से प्यार करता है।
अनंता घिरी दुश्मनों के बीच
सीरियल नागिन 7 में आगे दिखाया जाएगा कि अनंता को शक होगा और वो अपना नया प्लान बनाकर दुश्मनों को सबक सिखाने की तैयार करेगी। अनंता इस बात का भी पता लगाएगी की असली ड्रैगन कौन है?
ड्रैगन ने खाई अनंता को खत्म करने कसम
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि ड्रैगन यानी राधिका नागिन अनंता को खत्म करने की कसम खाती हैं। उसे पता चल जाता है कि अनंता उसकी बहन है, लेकिन उनकी मां ने अनंता के लिए उसे ठुकरा दिया था। क्या ड्रैगन का बदला पूरा हो पाएगा.. ये देखने दिलचस्प होगा।
ये भी पढ़ें... इन 6 TV सीरियलों की हालत सबसे ज्यादा खराब, नहीं मिल रहे दर्शक-एक पर लगेगा ताला
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।