हर साल की इस साल भी दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट मेट गाला 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस इवेंट को लेकर दुनियाभर के सेलेब्स में उत्सुकता रहती है। मेट गाला 4 मई से न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में शुरू होने जा रहा है। इस बार ड्रेस कोड क्या होगा इसकी घोषणा भी की जा चुकी है। भारत में 5 मई की सुबह 3.30 बजे से इस इवेंट को देखा जा सकेगा। 

दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला 2026 का आयोजन मई के पहले सोमवार से किया जाता है। इस साल इस इवेंट के शुरुआत 4 मई से होगी, हालांकि, इंडिया में इसे 5 मई से देखा जा सकेगा। इस ग्रैंड इवेंट की शुरुआत न्यूयॉर्क सिटी में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होगी। दुनियाभर से सेलेब्स इस इवेंट के रेड कारपेट पर अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल भी बॉलीवुड के कई सेलेब्स इवेंट के रेड कारपेट पर अपने स्टाइलिश लुक और आउटफिट के साथ जलवा बिखेरते नजर आएंगे। आइए, पढ़ते ही इवेंट से जुड़ी पूरी डिटेल...

क्या है मेट गाला 2026 की थीम?

मेट गाला में हर साल अलग-अलग थीम होती है। मेट गाला 2026 की थीम कॉस्ट्यूम आर्ट चुनी गई है। वहीं, सेलेब्स के लिए फैशन इज आर्ट ड्रेस कोड रखा गया है। इस बार रेड कारपेट पर कपड़ों के जरिए ऐसी क्रिएटिविटी देखने को मिलेगी, जो किसी पेंटिंग या किसी आर्ट से कम नहीं होगी। इस बार मेट गाला का रेड कारपेट इवेंट सोमवार 4 मई को शाम 6 बजे से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इंडिया में इसे 5 मई को सुबह 3.30 बजे से देखा जा सकेगा। इसे पीकॉक, हुलु+लाइव टीवी और डायरेक्ट टीवी जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। जबकि भारतीय दर्शक इवेंट के रेड कारपेट को वोग के यूट्यूब चैनल पर 5 मई से लाइव देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें... साउथ से बॉलीवुड आईं ये 8 हसीना, 2 को छोड़ BOX OFFICE पर सब ढेर-एक ने दी 1000Cr+ मूवी

करन जौहर करेंगे इस साल मेट गाला में डेब्यू

हर बार की इस साल भी कई बॉलीवुड मेट गाला के रेड कारपेट पर जलवा दिखाते नजर आएंगे। इस साल प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करन जौहर इवेंट के रेड कारपेट पर डेब्यू करते नजर आएंगे। करन के अलावा दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट , कियारा आडवाणी, ईशा अंबानी, नताशा पूनावाला, मनीष मल्होत्रा आदि भी शामिल होंगे। वहीं, वीनस विलियम्स, निकोल किडमैन, सबरीना कारपेंटर, टेलर स्विफ्ट, बियॉन्से, किम कार्दशियन, रिहाना, जेंडाया, हैली बीबर, कॉनर स्टोरी, हडसन विलियम्स, सारा पिजन जैसी हस्तियां भी शिरकत करेंगी।

क्या है मेट गाला ?

मेट गाला न्यूयॉर्क सिटी में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के लिए आयोजित फंडिंग इवेंट है। ये आयोजन स्टार्स और यंग क्रिएटिव के लिए आयोजित किया जाता है, जो अपने स्टाइलिश लुक से रेड कारपेट पर चलते हैं। ये 1948 में सोसायटी मिडनाइट सुपर के रूप में शुरू हुआ था। इस इवेंट में इंडियन सेलेब्स 2017 से पार्टिसिपेट करना शुरू किया था। 2017 में भारत से पहली बार प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने इस इवेंट में डेब्यू किया था। 2023 में आलिया भट्ट ने इसमें डेब्यू किया था। 2025 में कियारा आडवाणी, शाहरुख खान और दिलजीत दोसांझ ने शिरकत की थी।

ये भी पढ़ें... 8 बेस्ट कॉमेडी फिल्में, जो हंसा-हंसाकर करेंगी लोटपोट-IMDb रेटिंग भी है हाईएस्ट