Rani Mukerji के पति कौन और क्या करते हैं, कितनी है संपत्ति-कहां से करते हैं कमाई?
रानी मुखर्जी मर्दानी 3 की वजह से लाइमलाइट में है। उनकी फिल्म की रिलीज को 6 दिन हो गए हैं। फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर जलवा नहीं दिखा पा रही है। इसके डायरेक्टर अभिराज मीनावाला और प्रोड्यूसर रानी के पति आदित्य चोपड़ा हैं। जानते हैं रानी के पति के बारे में…

रानी मुखर्जी के पति कौन?
रानी मुखर्जी तो सुर्खियों में बनी रहती है और अक्सर फिल्मी फंक्शन और इवेंट्स में नजर आ जाती हैं। वहीं, फैन्स उनके बारे में तो जानते हैं लेकिन उनके पति के बारे में कम ही लोग जानते है। आइए, जानते रानी के पति आदित्य चोपड़ा के बारे में कि वो क्या करते हैं, उनके पास कितनी दौलत है।
आदित्य चोपड़ा की नेटवर्थ
रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास 7200-7500 करोड़ की संपत्ति है। वे फिल्में बनाकर और उन्हें प्रोड्यूसर करके तगड़ी कमाई करते हैं।
ये भी पढ़ें... मर्डर, माइंड गेम-सस्पेंस! OTT की वो 5 क्राइम थ्रिलर जो झन्ना दे माथा, IMDb रेटिंग भी जोरदार
आदित्य चोपड़ा का यशराज स्टूडियो
आदित्य चोपड़ा का प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम यशराज फिल्म्स है। वे इसके चेयरमैन हैं। खबरों की मानें तो इस प्रोडक्शन हाउस की वैल्यू 10 हजार करोड़ से ज्यादा बताई जाती है।
आदित्य चोपड़ा की प्रॉपर्टी
आदित्य चोपड़ा की प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास मुंबई के जुहू में आलीशान बंगला है, जिनकी कीमत करोड़ों में है। उनका करोडों का यशराज स्टूडियो है, जिसमें कई फिल्मों की शूटिंग होती है और इससे भी वे कमाई करते हैं।
आदित्य चोपड़ा के बारे में
आदित्य चोपड़ा फिल्ममेकर यश चोपड़ा और पामेला चोपड़ा के बड़े बेटे हैं। उनका एक भाई उदय चोपड़ा है। वे फिल्म निर्माता बीआर चोपड़ा के भतीजे और फिल्म निर्माता रवि चोपड़ा के चचेरे भाई हैं। उन्होंने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई की। उन्होंने अनिल थडानी, करन जौहर और अभिषेक कपूर के साथ सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुशन किया।
आदित्य चोपड़ा की फिल्में
आदित्य चोपड़ा ने 1995 में आई फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने मोहब्बतें, रब ने बना दी जोड़ी, बेफ्रिके डायरेक्ट की। इसके अलावा धूम, बंटी और बबली, वीर जारा, धूम 2, चक दे इंडिया, बैंड बाजा बारात, एक था टाइगर, जब तक है जान, मर्दानी, सुल्तान, टाइगर जिंदा है सहित कई फिल्में प्रोड्यूसर की है। उनकी प्रोड्यूस की अपकमिंग फिल्म अल्फा है, जो इसी साल रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें... Alia Bhatt और शरवरी बाघ की एक्शन फिल्म OTT पर होगी रिलीज? क्यों उठ रहे सवाल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।