7 करोड़ में बनी कॉमेडी फिल्म ने कमाए थे 42 CR, 20 साल बाद बनने जा रहा सीक्वल!
राजपाल यादव हाल ही में चेक बाउंस केस की वजह से चर्चा में थे, जिसके चलते उनके फैन्स काफी परेशान रहे थे। लेकिन इस बीच उनके चेहरों पर मुस्कान लाने वाली खबर सामने आई है। कथिततौर पर राजपाल यादव की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'मालामाल वीकली' का सीक्वल आ रहा है।

'Malamaal Weekly 2' पर क्या है ताज़ा अपडेट?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'Malamaal Weekly 2' को लेकर बातचीत शुरू हो चुकी है। फिल्म पर काम कर रही टीम को सीरीज के दूसरे भाग के लिए एक शानदार आइडिया मिला है। यह डायरेक्ट सीक्वल नहीं होगा। इस बार किरदार और सेटिंग अलग होंगे, लेकिन पहली फिल्म की तरह कहानी लालची गांववालों के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो बड़ी रकम हासिल करने के लिए पागलपन भरी हदें पार करते हैं।
'Malamaal Weekly 2' में किन स्टार्स की हो सकती है वापसी?
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, "मालामाल वीकली 2 के लिए परेश रावल ने अपनी सहमति दे दी है, लेकिन उन्होंने अभी आधिकारिक तौर पर इसे साइन नहीं किया है। वहीं रितेश देशमुख और यादव से भी फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है।" तीनों कलाकार 2006 में रिलीज हुई पहली फिल्म का हिस्सा थे।
2006 की'मालामाल वीकली' की कहानी क्या थी?
Malamaal Weekly मार्च 2006 में रिलीज हुई थी। कहानी एक ऐसे गांव की थी, जहां का इकलौता पढ़ा-लिखा शख्स पता लगाता है कि गांव के एक व्यक्ति ने 1 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है, लेकिन उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद गांववाले लॉटरी इंस्पेक्टर से मौत छिपाने और लालची सरपंच को अंधेरे में रखने के लिए अजीबोगरीब साजिशें रचते हैं।
किसने किया था 'मालामाल वीकली' निर्देशन?
कॉमेडी से भरपूर 'मालामाल वीकली' का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया था। इस फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव और रितेश देशमुख के अलावा रीमा सेन, शक्ति कपूर, सुधा चंद्रन, असरानी, रसिका जोशी और इनोसेंट जैसे कलाकारों ने काम किया था।
Malamaal Weekly Box Office पर कैसी चली थी?
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'मालामाल वीकली' का निर्माण लगभग 7 करोड़ रुपए में हुआ था, जबकि भारत में इसकी कमाई लगभग 26.88 करोड़ रुपए से ज्यादा हुई थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने दुनियाभर में 42 करोड़ रुपए से ज्यादा कूटे थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।