MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Laughter Chefs की सबसे रईस कंटेस्टेंट, 24 की उम्र में 'रामायण' के हनुमान सनी देओल से 2 गुना अमीर!

Laughter Chefs की सबसे रईस कंटेस्टेंट, 24 की उम्र में 'रामायण' के हनुमान सनी देओल से 2 गुना अमीर!

लाफ्टर शेफ TV के सबसे पॉपुलर नॉन फिक्शन शोज में से एक है। यह कॉमेडी रियलिटी सीरीज है, जिसमें सेलेब्रिटीज हिस्सा लेते हैं। क्या आप जानते हैं कि लाफ्टर शेफ सीजन 3 की सबसे अमीर कंटेस्टेंट कौन है और उसकी नेट वर्थ कितनी है? चलिए हम आपको बताते हैं सबकुछ...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Apr 10 2026, 04:21 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
लाफ्टर शेफ सीजन 3 की सबसे अमीर कंटेस्टेंट
Image Credit : Instagram

लाफ्टर शेफ सीजन 3 की सबसे अमीर कंटेस्टेंट

लाफ्टर शेफ सीजन 3 की सबसे रईस कंटेस्टेंट जन्नत जुबैर रहमानी बताई जाती है। खास बात यह है कि वे अभी महज 24 साल की हैं। लेकिन उन्होंने इतनी दौलत बनाई है कि बड़े-बड़े स्टार्स भी उनके आगे बौने नज़र आते हैं।

27
कितनी है जन्नत जुबैर रहमानी की नेटवर्थ
Image Credit : Instagram

कितनी है जन्नत जुबैर रहमानी की नेटवर्थ

29 अगस्त 2001 को मुंबई में पैदा हुईं जन्नत जुबैर रहमानी के पास लगभग 250 करोड़ रुपए की संपत्ति है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसका दावा किया गया है। कहा यहां तक जाता है कि जन्नत टीवी की सबसे अमीर स्टार हैं।

यह भी पढ़ें : Anupamaa Upcoming Twists: ईमानदारी के चक्कर में बुरी फंसी अनुपमा! आ रहे 5 खतरनाक ट्विस्ट

37
जन्नत जुबैर की नेट वर्थ सनी देओल से भी ज्यादा
Image Credit : Instagram

जन्नत जुबैर की नेट वर्थ सनी देओल से भी ज्यादा

जन्नत जुबैर की संपत्ति देश की सबसे महंगी फिल्म 'रामायण' (बजट लगभग 4000 करोड़ रुपए) में हनुमान का रोल कर रहे सनी देओल के मुकाबले लगभग दोगुनी है। ख़बरों की मानें तो सनी के पास करीब 130 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वैसे 'रामायण' में सिर्फ रणबीर कपूर (लगभग 345 करोड़ रुपए) को छोड़ बाकी कलाकारों यश (50-70 करोड़ रुपए), साई पल्लवी (45-50 करोड़ रुपए), रवि दुबे (70-80 करोड़ रुपए) जैसे ज्यादातर कलाकारों से ज्यादा संपत्ति जन्नत के पास है।

47
जन्नत जुबैर रहमानी की सैलरी कितनी?
Image Credit : Instagram

जन्नत जुबैर रहमानी की सैलरी कितनी?

रिपोर्ट्स की मानें तो जन्नत जुबैर टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक है। 'लाफ्टर शेफ' के लिए उनकी फीस की जानकारी तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन बताया जाता है कि 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 12' में कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लेने पर उन्हें हर एपिसोड के 18 लाख रुपए मिलते थे।

यह भी पढ़ें : Jana Nayagan Leaked: रिलीज से पहले ही लीक हुई थलापति विजय की आखिरी फिल्म, भड़के मेकर्स

57
इंस्टाग्राम से होती है जन्नत जुबैर रहमानी की बंपर कमाई
Image Credit : Instagram

इंस्टाग्राम से होती है जन्नत जुबैर रहमानी की बंपर कमाई

जन्नत जुबैर रहमानी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 51.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यह संख्या बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख़ खान के फॉलोअर्स (49.5 मिलियन) से भी ज्यादा हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इंस्टाग्राम पोस्ट्स से जन्नत करोड़ों रुपए छापती हैं। कहा जाता है कि एक पोस्ट के लिए वे 1.5 करोड़ रुपए से लेकर 2 करोड़ रुपए तक चार्ज करती है।

67
7 साल की उम्र से काम कर रहीं जन्नत जुबैर रहमानी
Image Credit : Instagram

7 साल की उम्र से काम कर रहीं जन्नत जुबैर रहमानी

जन्नत जुबैर रहमानी उस वक्त से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं, जब वे महज 7 साल की थीं। 2008 में उन्होंने एनडीटीवी इमेजिन के शो 'चांद के पार चलो' से डेब्यू किया था। 2010 में रिलीज हुए टीवी शो 'फुलवा' से उन्हें पहचान मिली थी। 2013 में उन्हें 'भारत का वीर पुत्र : महाराणा प्रताप' में युवा फूल कुंवर के रोल में भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

77
जन्नत जुबैर रहमानी फिल्मों में भी नज़र आ चुकीं
Image Credit : Instagram

जन्नत जुबैर रहमानी फिल्मों में भी नज़र आ चुकीं

जन्नत जुबैर रहमानी ने फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि, उनके रोल छोटे-छोटे रहे हैं। वे 'आगाह : द वॉर्निंग', 'लव का दि एंड', 'व्हाट विल पीपल से' और 'हिचकी' में कैमियो अपीयरेंस दे चुकी हैं। पंजाबी फिल्म 'कुलचे छोले' में बतौर एक्ट्रेस नज़र आ चुकी हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
जन्नत जुबैर रहमानी
टीवी समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
YCF Scholarship 2026: फिल्म इंडस्ट्री वर्कर्स के बच्चों को ₹5 लाख तक की मदद, UG-PG पढ़ाई के लिए बड़ा मौका
Recommended image2
Dhurandhar 2 Collection Day 23: कमाई पर जबरदस्त ब्रेक, 23 दिनों में पहली बार इतना कम कलेक्शन
Recommended image3
24 OTT Release: अनिल कपूर की सुपरहिट सीरीज अब OTT पर, जानें कब और कहां देखें
Recommended image4
अनंत अंबानी के बर्थ डे में जाह्नवी का जलवा, इन 2 रूप में आई नजर, 'धुरंधर' का दिखा स्टाइलिश अवतार
Recommended image5
TV की IPS Jagdhatri कितनी पढ़ी-लिखीं? असल लाइफ में हैं बेहद ग्लैमरस, देखें PHOTOS
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved