80 रीमेक में काम करने वाला बॉलीवुड को इकलौता एक्टर कौन, एकता कपूर से खास कनेक्शन
वेटरन एक्टर जितेंद्र 84 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1942 को अमृतसर में हुआ था। 60 के दशक में जितेंद्र ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और उन्होंने अपने पूरे करियर में करीब 200 फिल्मों में काम किया। वे टीवी की ड्रामा क्वीन एकता कपूर के पिता हैं।

84 साल के हुए एकता कपूर के पापा
एकता कपूर के पापा जितेंद्र 84 साल के हो गए हैं। जितेंद्र लंबे समय से फिल्मों से दूर है, हालांकि, वे लाइमलाइट में बने रहते हैं। वे कभी-कभी अपनी बेटी के इवेंट्स में नजर आ जाते हैं। बता दें कि उनकी बेटी की फिल्म भूत बंगला रिलीज के लिए तैयार है।
जितेंद्र के नाम है एक धुरंधर रिकॉर्ड
जितेंद्र ने बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो शायद ही कोई तोड़ पाएगा। बता दें कि बॉलीवुड के कई स्टार्स जैसे सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, ने साउथ की कई रीमेक फिल्मों में काम किया, लेकिन जितेंद्र ने अपने नाम एक ऐसा धुरंधर रिकॉर्ड बनाया है, जो फिलहाल तो कोई नहीं तोड़ पाया।
ये भी पढ़ें... इन 7 फिल्मों के दोनों पार्ट ने Worldwide की भयानक कमाई, TOP लिस्ट में No.1 कौन?
जितेंद्र ने किया 80 रीमेक फिल्मों में काम
रिपोर्ट्स की मानें तो जितेंद्र बॉलीवुड के इकलौते एक्टर हैं, जिन्होंने 80 रीमेक फिल्मों में काम किया। उन्होंने हिम्मतवाला तेलुगु फिल्म ओरुकावलाम का रीमेक, तोहफा तेलुगु फिल्म देवथा का रीमेक, मवाली तेलुगु फिल्म कोडाकु डीडुडुडिना का रीमेक, मकसद तेलुगु फिल्म पशुपाती पट्टू का रीमेक, हमजोली तमिल फिल्म पनक्करा कुदुंबम का रीमेक सहित अन्य फिल्मों में काम किया। उनकी घर संसार, न्याय अन्याय, फर्ज और कानून, मजाल, सिंहासन, हकीकत, जुदाई, आशा, सरफरोश, ज्योति बने ज्वाला आदि भी रीमेक फिल्में हैं।
जितेंद्र ने दी 121 HIT फिल्में
जितेंद्र ने 60 के दशक में डेब्यू किया था। 70 और 80 के दशक में उन्होंने धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दी। बता दें कि अपने करियर में 200 फिल्मों में काम करने वाले जितेंद्र की 121 फिल्में हिट रही हैं। उनकी जोड़ी ज्यादातर श्रीदेवी, जया प्रदा, हेमा मालिनी, रीना रॉय, मौसमी चटर्जी और रेखा के साथ पसंद की गई।
जितेंद्र की फिल्में
जितेंद्र को पहला बड़ा ब्रेक वी शांताराम की फिल्म गीत गाया पत्थरों ने से मिला था। उनकी पहली हिट 1967 की आई फिल्म फर्ज थी। इसके बाद उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया था और दनादन हिट फिल्में दी थी। उन्होंने वक्त की दीवार, ज्योति, प्यासा सावन, एक ही भूल, धरम वीर, संजोग, खुदगर्ज, थानेदार, घर की इज्जत सहित कई फिल्मों में काम किया।
एकता कपूर के पापा है जितेंद्र
टीवी की ड्रामा क्वीन के नाम से फेमस एकता कपूर, जितेंद्र की बेटी है। जितेंद्र बालाजी टेलीफिल्म्स और बालाजी मोशन पिक्चर के चेयरमैन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जितेंद्र और उनके परिवार (पत्नी शोभा, बेटी एकता कपूर और बेटे तुषार कपूर) की कुल संपत्ति लगभग 1500-1600 करोड़ के आसपास है। वे मुंबई के जुहू इलाके में कृष्णा नाम के एक आलीशान बंगले में रहते हैं, जिसकी कीमत करीब 90 करोड़ बताई जाती है।
ये भी पढ़ें... Bhooth Bangla Trailer Reaction: अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर देख लोग उड़ा रहे मजाक
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।