Janhvi Kapoor Glam Look: बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, इयरिंग्स की कीमत उड़ाएगी होश
जाह्नवी कपूर ने ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रही हैं। इनमें जाह्नवी का अब तक का सबसे गॉर्जियस लुक देखने को मिल रहा है। उन्होंने न्यू शूट की फोटोज इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। फैन्स इसपर कमेंट्स कर रहे हैं।

जाह्नवी कपूर का ग्लैमरस फोटोशूट
जाह्नवी कपूर ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हालांकि, शेयर की फोटोज पर उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा है। इन फोटोज में उनका ग्लैमरस औ सिजलिंग अंदाज देखने को मिल रहा है। इन फोटोज पर अभी तक 4.40 लाख लाइक्स मिले हैं।
जाह्नवी कपूर बैकलेस आउटफिट
जाह्नवी कपूर ने जो फोटोशूट करवाया है, उसमें वे आइवरी शेड की बैकलेस आउटफिट में नजर आ रही हैं। इन फोटोज में वे बेहद स्टाइलिश और एलीगेंट दिख रही हैं।
ये भी पढ़ें... Bhooth Bangla Advance Booking शुरू, सेंसर बोर्ड ने 10 मिनट छोटी की अक्षय कुमार की मूवी
जाह्नवी कपूर का ग्लैम लुक
जाह्नवी कपूर की सामने आई न्यू फोटोशूट की तस्वीरें में उन्होंने अपने आउटफिट को ग्रेसफुली कैरी किया है। उनका बैकलेस स्टाइल काफी पसंद किया जा रहा है।
जाह्नवी कपूर क्रॉस स्ट्रैप्स ड्रेस
जाह्नवी कपूर ने फोटोशूट में Antithesis ब्रांड की कस्टम ड्रेस पहनी है, जो पूरी तरह से सॉफ्ट और फ्लोई फैब्रिक से बनी है। ये आइवरी शेड की ड्रेस है, जिसका बैक डिजाइन सबका ध्यान खींच रहा है। इसमें क्रॉस स्ट्रैप्स के साथ डीप बैक कट लगे है और इसमें शीयर केप स्लीव्स हैं।
जाह्नवी कपूर के इयरिंग्स
जाह्नवी कपूर के न्यू फोटोशूट में सबकी नजरें उनके इयरिंग्स पर टिकी है। बता दें कि उन्होंने करीब 5 लाख रुपए के स्टेटमेंट इयररिंग्स कैरी किए हैं, जो मिनिमल आउटफिट के साथ रॉयल लुक दे रहे हैं। उन्होंने ड्रेस के साथ शैची फाइन ज्वेलरी के "द प्रॉमिस ऑफ ईडन-मिस्टिक इयररिंग्स" पहने हैं।
जाह्नवी कपूर वर्कफ्रंट
जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार 2025 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आई थीं। उनकी अपकमिंग फिल्में पेडी, राका और देवरा पार्ट 2 हैं।
ये भी पढ़ें... OTT Release This Week: इस हफ्ते 5 फिल्में-4 वेब सीरीज होंगी रिलीज, जानें कहां-कब देखें
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।