- Home
- Entertainment
- देश की 5 सबसे महंगी अपकमिंग फ़िल्में, एक के बजट में बन जाएं 'धुरंधर 2' जैसी 17 फ़िल्में
देश की 5 सबसे महंगी अपकमिंग फ़िल्में, एक के बजट में बन जाएं 'धुरंधर 2' जैसी 17 फ़िल्में
रणबीर कपूर की मोस्ट अवैटेड फिल्म 'रामायणम्' का टीजर हाल ही में रिलीज हुई। इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। चलिए जानते हैं भारतीय सिनेमा की 5 सबसे महंगी अपकमिंग फिल्मों के बारे में, जिनकी लागत हैरान करने वाली है।

1.रामायणम् (Ramayana)
- बजट : लगभग 4000 करोड़ रुपए
- रिलीज डेट : दिवाली 2026 (पार्ट 1) और दिवाली 2027 (पार्ट 2)
- स्टार कास्ट : रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे यश और सनी देओल
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट अगर वाकई 4000 करोड़ रुपए है तो यह इतनी मोटी रकम है कि इससे हाल ही में ब्लॉकबस्टर हुई 'धुरंधर 2' जैसी 17 से ज्यादा फ़िल्में बनाई जा सकती हैं। रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' की लागत 225 करोड़ रुपए बताई जाती है।
2. वाराणसी
- बजट : लगभग 1400 करोड़ रुपए
- रिलीज डेट : 7 अप्रैल 2027
- स्टार कास्ट : महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा, पृथ्वीराज सुकुमारन
फिल्म का निर्देशन एस.एस. राजामौली कर रहे हैं। यह भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे महंगी फिल्म है, इसकी लागत भी इतनी है कि इसमें 'धुरंधर 2' जैसी तकरीबन 7 फ़िल्में बनाई जा सकती है।
यह भी पढ़ें : Ramayana Budget: 4000 CR कैसे-कैसे खर्च हुए, जानिए 'रामायण' की लागत की पाई-पाई का हिसाब!
3. AA22XA6
- बजट : 800-900 करोड़ रुपए
- रिलीज डेट : 2027 (तारीख अभी तय नहीं)
- स्टार कास्ट : अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर और जान्हवी कपूर
तमिल फिल्मों के सबसे सफल डायरेक्टर्स में शुमार एटली कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन के साथ यह एटली की पहली फिल्म होगी और इससे वे तेलुगु सिनेमा में डेब्यू भी करेंगे।
4. कल्कि 2898 AD पार्ट 2
- बजट : लगभग 700 करोड़ रुपए (संभावित)
- रिलीज डेट : 2027 (संभावित, तारीख तय नहीं)
- स्टार कास्ट : प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन
यह 2024 में आई ब्लॉकबस्टर 'कल्कि 2898 AD' की सीक्वल होगी, जिसे नाग अश्विन डायरेक्ट कर रहे हैं। पहले पार्ट में लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण थीं, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो पार्ट 2 में उनकी जगह कोई और हीरोइन दिखेगी। चर्चा साई पल्लवी के नाम पर चल रही है। आधिकारिक पुष्टि बाकी है।
यह भी पढ़ें : Ramayana: देश का इकलौता एक्टर, जो 5 बार राम तो 5 बार कर चुका रावण का रोल!
5. टॉक्सिक
- बजट : लगभग 600 करोड़ रुपए
- रिलीज डेट : 4 जून 2026
- स्टार कास्ट : यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मणि वसंत, अक्षय ओबेरॉय, काइल पॉल और टोविनो थॉमस
यह कन्नड़ सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म है, जिसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। पहले यह फिल्म 19 मार्च को 'धुरंधर 2' के साथ रिलीज होने वाली थी। लेकिन मेकर्स ने ऐन मौके पर इसे टालने का फैसला लिया। हवाला अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में बने तनाव का दिया गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।