- Home
- Entertainment
- Holi Songs: होली पार्टी में जमकर चढ़ेगा डांस का सुरूर, जब DJ पर बजेंगे ये 15 शानदार गाने
Holi Songs: होली पार्टी में जमकर चढ़ेगा डांस का सुरूर, जब DJ पर बजेंगे ये 15 शानदार गाने
होली का त्यौहार हो और पार्टियों में होली सॉन्ग्स सुनाई ना दें, ऐसा कैसे हो सकता है। Holi 2026 पर अगर आप भी पार्टियों में बॉलीवुड गानों पर थिरकना चाहते हैं तो चलिए आप आपको देते हैं 15 सबसे शानदार होली गानों की लिस्ट, जिन पर आप धूम मचा सकते हैं...

1. रंग बरसे
1981 की फिल्म 'सिलसिला' का यह गाना अमिताभ बच्चन ने गाया और इसके बोल उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने लिखे हैं। गाना अमिताभ बच्चन और रेखा पर फिल्माया गया है।
2. होली के दिन
1975 की फिल्म 'शोले' का यह गाना धर्मेंद्र और हेमा मालिनी पर पिक्चराइज है, जिसे आवाज़ किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने दी है। आनंद बख्शी इस गाने के बोल लिखे हैं।
3 होली खेले रघुवीरा
उदित नारायण, अलका याज्ञनिक, अमिताभ बच्चन और सुखविंदर सिंह ने यह होली स्पेशल गाना 2003 की फिल्म 'बागबान' के लिए गाया है। समीर ने इस गाने के बोल लिखे हैं और यह अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और अन्य कलाकारों पर फिल्माया गया है।
4.बलम पिचकारी
2013 की फिल्म 'बलम पिचकारी' में यह गाना रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया है। शलमाली खोलगड़े और विशाल ददलानी ने गाया था। अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके बोल लिखे हैं।
यह भी पढ़ें : Holi पर रिलीज हुईं इन 5 फिल्मों ने की सबसे ज्यादा कमाई, जानिए OTT पर कहां देखें?
5. सोनी-सोनी
आनंद बख्शी का लिखा यह गाना साल 2000 की फिल्म 'मोहब्बतें' में शाहरुख़ खान और अन्य कलाकारों में फिल्माया गया है। इस गाने को उदित नारायण, सोनाली भाटावडेकर, ईशान देव, प्रथा मजूमदार, जसपिंदर नरूला, उद्भव ओहजा, श्वेता पंडित और मनोहर शेट्टी ने आवाज़ दी है।
6.. नीला पीला हरा गुलाबी
हेमा मालिनी और अन्य कलाकारों पर फिल्माया गया यह गाना 1976 में आई फिल्म 'आप बीती' का है। आनंद बख्शी के लिखे इस गाने को लता मंगेशकर, मन्ना डे और महेंद्र कपूओर ने आवाज़ दी है।
7. अंग से अंग लगाना
जूही चावला, सनी देओल और शाहरुख़ खान पर यह गाना फिल्माया गया है। 1993 की फिल्म 'डर' के इस गाने को विनोद राठौड़, अलका याज्ञनिक, सुदेश भोसले और देवकी पंडित ने आवाज़ दी है। बोल आनंद बख्शी ने लिखे है।
8.लहू मुंह लग गया
यह गाना 2013 की फिल्म 'गोलियों की रासलीला : रामलीला' का है, जिसे शैल हाडा और उस्मान मीर ने आवाज़ दी है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पर फिल्माए गए इस गाने के बोल सिद्धार्थ-गरिमा ने लिखे हैं।
9.बद्री की दुल्हनिया
शब्बीर अहमद का लिखा यह गाना 2017 की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में वरुण धवन और आलिया भट्ट पर फिल्माया गया है। देव नेगी, नेहा कक्कड़, मोनाली ठाकुर और इक्का ने इसे आवाज़ दी है।
11.जय जय शिव शंकर
2019 की फिल्म 'वॉर' में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ पर यह गाना फिल्माया गया है। कुमार ने इसके बोल लिखे हैं और विशाल ददलानी और बैनी दयाल ने इसे आवाज़ दी है।
11.C'est La Vie
2005 की फिल्म 'दिल जो भी कहे' में यह गाना अमिताभ बच्चन, करण शर्मा और भूमिका चावला पर फिल्माया गया है। सुदेश भोसले, वैशाली सुमंत, गायत्री और प्रशांत की आवाज़ वाले इस गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं।
12. अरे जा रे हट नटखट
यह गाना 1959 की फिल्म 'नवरंग' का है, जिसे चितलकर, महेद्र कपूर और आशा भोसले ने आवाज़ दी है। गाने के भरत व्यास ने लिखे हैं।
13. जोगी जी रे धीरे-धीरे
1982 की फिल्म 'नदिया के पार' में यह गाना सचिन और साधना सिंह पर फिल्माया गया है। चंद्रानी मुखर्जी, हेमलता और जसपाल सिंह की आवाज़ वाले इस गाने के बोल रविन्द्र जैन ने लिखे हैं।
14. पनवाड़ी
जलराज ने इस गाने के बोल लिखे हैं और खेसारी लाल यादव, मासूम शर्मा, देव नेगी, प्रीतम, निकिता गांधी और अकासा ने इसे आवाज़ दी है। 2025 की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में यह गाना वरुण धवन, जान्हवी कपूर और अन्य कलाकारों पर फिल्माया गया है।
15. होली आई रे
जावेद अख्तर ने इस गाने के बोल लिखे हैं। किशोर कुमार और लता मंगेशकर की आवाज़ वाला यह गाना 1984 की फिल्म 'मशाल' में अनिल कपूर, रति अग्निहोत्री, अनिल कपूर, वहीदा रहमान पर फिल्माया गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।