गोविंदा की भांजी ने शेयर की समंदर किनारे मस्ती की 7 PHOTOS
गोविंदा की भांजी आरती सिंह इन दिनों थाइलैंड में वेकेशन मना रही हैं। उन्होंने पति दीपक चौहान के साथ समंदर किनारे छुट्टियां मनाते कई फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटोज में कपल मौज-मस्ती करता दिख रहा है। दोनों की वेकेशन वाली फोटोज वायरल हो रही हैं।

गोविंदा की भांजी और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह इन दिनों थाइलैंड में वेकेशन मना रही हैं। उन्होंने बिकिनी में बीच किनारे मस्ती करती फोटोज शेयर की हैं।
आरती सिंह पति दीपक चौहान के साथ थाइलैंड में समंदर किनारे एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। उन्होंने वेकेशन मनाते ढेरों फोटोज अपने इंस्टाग्रा पर पोस्ट की है।
ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19 कंटेस्टेंट ने दी इफ्तार पार्टी, सबने की मस्ती और खूब मचाया धमाल- 7 PHOTOS
आरती सिंह थाइलैंड की गलियों में मौज करती नजर आईं। फोटो में देखा जा सकता है कि वे पति के साथ एक रेस्टोरेंट में मस्ती के मूड में दिख रही हैं।
आरती सिंह मल्टी कलर शॉर्ट आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने इस मौके पर कैप भी पहन रखा था। वहीं, दूसरी फोटो में वे एक पेड़ के नीचे बैठकर पोज देती दिख रही हैं।
थाइलैंड की सड़कों पर आरती सिंह और दीपक चौहान रोमांटिक मूड में नजर आए। इस मौके पर दीपक पत्नी को किस करते दिखे।
बता दें कि आरती सिंह ने 25 अप्रैल 2024 को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी की। ये अरेंज मैरिज थी।
आरती सिंह कई टीवी सीरियलों में नजर आ चुकी है। उन्हें शो वारिस से खूब फेम मिला था। बता दें कि वे सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 13 का हिस्सा भी रही हैं।
ये भी पढ़ें... प्रेग्नेंट है 'ये है मोहब्बतें' की टीवी एक्ट्रेस Divyanka Tripathi, शादी के 10 साल बाद बनेंगी मां
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।