- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Zee Cine Awards: लाल लैगकट गाउन में कियारा-आलिया ने गिराई बिजली तो रश्मिका मंदाना ने लूटी महफिल
Zee Cine Awards: लाल लैगकट गाउन में कियारा-आलिया ने गिराई बिजली तो रश्मिका मंदाना ने लूटी महफिल
एंटरटेनमेंट डेस्क. बीती रात मुंबई में जी सिने अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इवेंट में कई स्टार्स शामिल हुए। इस मौके पर कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड द कश्मीर फाइल्स को दिया गया।
- FB
- TW
- Linkdin
)
इवेंट के रेड कारपेट पर कियारा अडवाणी और आलिया भट्ट लैग कट गाउन में बिजली गिराती नजर आई तो रश्मिका मंदाना ने अपनी ब्लैक बोल्ड ड्रेस से महफिल लूट ली।
पूजा हेगड़े इस मौके पर डार्क सिल्वर कलर की लैग कट गाउन में ग्लैमस लुक में नजर आई। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था।
फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली आलिया भट्ट लाइट कलर की गाउन में बेहद खूबसूरत दिखी।
अवॉर्ड शो में डायरेक्टर राजकुमार संतोषी परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने सबके साथ मिलकर पोज दिए।
टाइगर श्रॉफ वेटरन एक्टर जीतेंद्र के साथ पोज देते नजर आए। वहीं, दर्शन कुमार भी इस मौके पर स्पॉट हुए। तीनों ने ही काले रंग का सूट कैरी किया था।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस मौके पर ग्रे कलर के सूट में नजर आए। वहीं डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी अवॉर्ड शो के रेड कारपेट पर नजर आए।
अवॉर्ड शो के रेड कारपेट पर बॉबी देओल और अनिल कपूर अपने-अपने अवॉर्ड के साथ पोज देते नजर आए।
सनी देओल इस मौके पर फिल्म गदर की को स्टार अमीषा पटेल के साथ नजर आए। दोनों ने साथ में फोटोग्राफर्स को परोज दिए।
बोनी कपूर और अनुपम खेर भी जी सिने अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर स्टाइलिश लुक में नजर आए।
बॉलीवुड के खूंखार विलेन गुरशन ग्रोवर भी अवॉर्ड शो में मौजूद थे। वहीं, द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पत्नी पल्लवी जोशी के साथ नजर आए।
ये भी पढ़ें..
Top की FLOP रही अक्षय कुमार की ये 10 फिल्में, BOX OFFICE पर इन 5 की कमाई जान घुम जाएगा माथा
पहले बटन खोला फिर नीचे खिसकाई पैंट, टॉपलेस उर्फी जावेद की गंदी हरकत देख लोगों ने दी गालियां, PHOTOS
जब साइड रोल के ऑडिशन में ये एक्टर पड़ा अक्षय कुमार पर भारी, काफी मशक्कत के बाद भी हुए थे रिजेक्ट