MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • सलमान खान की इस फिल्म में लगाया था सुब्रत राय ने पैसा, इन मूवीज के भी रहे प्रोड्यूसर

सलमान खान की इस फिल्म में लगाया था सुब्रत राय ने पैसा, इन मूवीज के भी रहे प्रोड्यूसर

एंटरटेनमेंट डेस्क. सहारा ग्रुप के सुब्रत राय का निधन हो गया। उनका बॉलीवुड से भी कनेक्शन रहा है। उनकी कंपनी सहारा वन मोशन पिक्चर्स के बैनर तले कई फिल्मों का निर्माण किया गया। सलमान खान की वॉन्टेड से मालामाल विकली सहित कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया।

 

Rakhee Jhawar | Published : Nov 15 2023, 10:49 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image
Image Credit : instagram

सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। 75 साल की उम्र में उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। बता दें कि उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्में प्रोड्यूस की थी।

29
Asianet Image
Image Credit : instagram

प्रभु देवा द्वारा निर्देशित वॉन्टेड 2009 की एक्शन फिल्म है। इसमें सलमान खान, आयशा टाकिया और प्रकाश राज लीड रोल में थे। यह फिल्म तेलुगु फिल्म पोकिरी की रीमेक है। मूवी को सहारा वन मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया था।

39
Asianet Image
Image Credit : instagram

जीवा द्वारा निर्देशित फिल्म रन, जो 2004 में रिलीज हुई थी एक एक्शन थ्रिलर मूवी है। सहारा वन मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म में अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला लीड रोल में थे।

49
Asianet Image
Image Credit : instagram

नो एंट्री 2005 में आई एक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, बिपाशा बसु, लारा दत्ता, सेलिना जेटली और ईशा देओल लीड रोल में थे।

59
Asianet Image
Image Credit : instagram

सहारा वन मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी नागेश कुकुनूर द्वारा निर्देशित डोर 2006 में आई थी। इसमें आयशा टाकिया लीड रोल में थीं।

69
Asianet Image
Image Credit : instagram

राहुल रवैल द्वारा निर्देशित 2005 की फिल्म जो बोले सो निहाल को सहारा वन मोशन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया था। इसमें सनी देओल के साथ कमाल खान, शिल्पी शर्मा और थॉमस टेवाना लीड रोल में थे।

79
Asianet Image
Image Credit : instagram

2006 में प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म मालामाल विकली को भी सहारा वन मोशन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया था। इसमें परेश रावल, ओम पुरी और रितेश देशमुख लीड रोल में थे।

89
Asianet Image
Image Credit : instagram

सहारा वन मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म दिल मांगे मोर 2004 में आई थी। अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित फिल्म में शाहिद कपूर, सोहा अली खान, आयशा टाकिया और ट्यूलिप जोशी लीड रोल में थे।

99
Asianet Image
Image Credit : instagram

मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित 2006 की फिल्म कारपोरेट में बिपाशा बसु लीड रोल में थी। इस मूवी को भी सहारा वन मोशन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया था।

ये भी पढ़ें...

Subrata Roy Death:इस फिल्म में दिखाई जाएगी सुब्रत रॉय की अनसुनी कहानी

Rakhee Jhawar
About the Author
Rakhee Jhawar
राखी मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। इन्होंने कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories