- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- बेटी को लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रियंका चोपड़ा, टूटे नियम तो भड़क उठे लोग, मारे ऐसे ताने
बेटी को लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रियंका चोपड़ा, टूटे नियम तो भड़क उठे लोग, मारे ऐसे ताने
एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फैमिली के साथ मुंबई में है। वह अपनी बेटी मालती मैरी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर बप्पा के दर्शन करने पहुंची। कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे देखने के बाद लोग नाराज हो रहे हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
)
बेटी मालती मैरी के साथ प्रियंका चोपड़ा सिद्धिविनायक मंदिर गणपति का आशीर्वाद लेने पहुंची।
प्रियंका चोपड़ा ने कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फोटोज शेयर कर लिखा- MM की इंडिया की पहली ट्रिप सिद्धिविनायक के आशीर्वाद से पूरी हुई।
प्रियंका चोपड़ा की गोद में बेटी मालती मैरी बेहद क्यूट नजर आ रही थी और हर चीज को बहुत गौर से देख रही थी।
बप्पा के दर्शन करने मंदिर पहुंची प्रियंका चोपड़ा की फोटोज और वीडियो देख लोग भड़क रहे है। दरअसल, मंदिर के अंदर फोटोज क्लिक करने की परमिशन नहीं है, लेकिन उनके साथ वाले ऐसा कर रहे थे।
एक ने कमेंट करते हुए लिखा- वो फोटोज ले रहे है और वीडियोज भी बना रहे है, जबकि यह नियम के खिलाफ है। सेलिब्रिटीज के लिए कोई नियम नहीं है क्या।
एक शख्स ने गुस्सा होकर पूछा- ये VIP ट्रीटमेंट कब बंद होगा। एक अन्य ने पूछा- हमारे लिए फोटोज क्लिक करना मना है, ये भेदभाव कब बंद होगा प्रभु।
एक ने पूछा- क्या सारे नियम सिर्फ आमजन के लिए ही है, जहां लोगों को धक्का देकर बाहर निकाल दिया जाता है। एक बोला- इंडिया में ये वीआईपी ट्रीटमेंट का ड्रामा कब खत्म होगा।
ये भी पढ़ें...
इस डायरेक्टर ने दी सबसे ज्यादा डिजास्टर मूवीज, खाते में गिनती की HIT
हॉटी टॉप और गॉगल में दिखा मलाइका अरोड़ा का SEXY लुक, इस कारण परेशान नजर आई अर्जुन कपूर की GF
क्या तलाक ले रहे हैं अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय ? इसलिए उड़ी अफवाह