- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फ़िल्में, 'कांतारा चैप्टर 1' 90 CR कमाकर भी लिस्ट से बाहर
पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फ़िल्में, 'कांतारा चैप्टर 1' 90 CR कमाकर भी लिस्ट से बाहर
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 90 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। बावजूद इसके यह भारत की 10 सबसे बड़ी ओपनर्स में शामिल होने से बहुत दूर रह गई। देखें टॉप 10 की लिस्ट.…

10. देवरा पार्ट 1 (2024)
वर्ल्डवाइड पहले दिन की कमाई : 142 करोड़ रुपए
जूनियर एनटीआर स्टारर और कोरातला शिवा के निर्देशन वाली इस फिल्म में जान्हवी कपूर, श्रुति मराठे और सैफ अली खान का भी अहम् रोल था। फिल्म की दुनियाभर में लाइफटाइम कमाई 428 करोड़ रुपए रही थी।
इसे भी पढ़ें : Kantara Chapter 1 Day 1 Collection: 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी कांतारा चैप्टर 1! जानिए कमाई
9.Leo (2023)
वर्ल्डवाइड पहले दिन की कमाई : 142.90 करोड़ रुपए
यह तमिल फिल्म है, जिसमें थलापति विजय ने लीड रोल निभाया था। संजय दत्त, तृष्णा कृष्णन और अर्जुन जैसे कलाकार भी इसमें दिखे थे। लोकेश कनगराज निर्देशित इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लाइफटाइम 605.9 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
8.दे कॉल हिम ओजी (2025)
वर्ल्डवाइड पहले दिन की कमाई : 144 करोड़ रुपए
सुजीत ने इस तेलुगु फिल्म का डायरेक्शन किया है और पवन कल्याण इसके लीड हीरो हैं। फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 270 करोड़ रुपए कमा लिए हैं और इसकी कमाई अभी भी जारी है। फिल्म में इमरान हाशमी और प्रियंका मोहन जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका है।
7.कुली (20225)
वर्ल्डवाइड पहले दिन की कमाई : 153 करोड़ रुपए
लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस तमिल फिल्म के हीरो रजनीकांत हैं। उनके अलावा सौबिन शाहिर, नागार्जुन अक्किनेनी, रचिता राम जैसे कलाकार भी फिल्म में दिखे। आमिर खान और उपेन्द्र राव ने इसमें कैमियो किया। फिल्म ने दुनियाभर में लाइफटाइम 518 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया।
6.सलार पार्ट 1 : सीजफायर (2023)
वर्ल्डवाइड पहले दिन की कमाई : 158.10 करोड़ रुपए
प्रभास स्टारर इस तेलुगु फिल्म का डायरेक्शन प्रशांत नील ने किया है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन जैसे कलाकार भी दिखाई दिए। इस फिल्म ने दुनियाभर में लाइफटाइम 617.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
5.KGF Chapter 2 (2025)
वर्ल्डवाइड पहले दिन की कमाई : 159 करोड़ रुपए
प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में यश का लीड रोल है। उनके अलावा संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधि शेट्टी जैसे कलाकार भी फिल्म में नज़र आए। फिल्म ने दुनियाभर में लाइफटाइम 1215 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
4.कल्कि 2898 AD (2024)
वर्ल्डवाइड पहले दिन की कमाई : 177.70 करोड़ रुपए
दुनियाभर में 1042.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने वाली इस हिंदी-तेलुगु फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। फिल्म में प्रभास का लीड रोल है, जबकि अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे कलाकार भी इसमें दिखाई दिए हैं।
3.बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (2017)
वर्ल्डवाइड पहले दिन की कमाई : 217 करोड़ रुपए
एस.एस. राजामौली ने इस तेलुगु फिल्म का डायरेक्शन किया है, जबकि प्रभास का इसमें लीड रोल है। फिल्म में राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी, सत्यराज और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं। फिल्म में वर्ल्डवाइड लाइफटाइम 1788.06 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई की।
2.RRR (2022)
वर्ल्डवाइड पहले दिन की कमाई : 223 करोड़ रुपए
यह तेलुगु फिल्म है, जिसने दुनियाभर में 1788.06 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण का लीड रोल है। जबकि इसमें अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं।
1.पुष्पा 2 : द रूल (2024)
वर्ल्डवाइड पहले दिन की कमाई : 275.20 करोड़ रुपए
सुकुमार के निर्देशन में बनी इस तेलुगु फिल्म में अल्लू अर्जुन का लीड रोल है। जबकि फिल्म में फहाद फाजिल, रश्मिका मंदाना, राव रमेश और जगपति बाबू जैसे कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण रोल निभाए हैं। फिल्म का दुनियाभर में लाइफटाइम कलेक्शन 1742 करोड़ रुपए रहा।