- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 2025 में सिर्फ 4 फिल्मों ने की 500 करोड़+ की कमाई, 'कांतारा चैप्टर 1' के अलावा बाक़ी 3 कौन?
2025 में सिर्फ 4 फिल्मों ने की 500 करोड़+ की कमाई, 'कांतारा चैप्टर 1' के अलावा बाक़ी 3 कौन?
2025 का 10वां महीना चल रहा है। इन 10 महीनों में बॉक्स ऑफिस पर कई शानदार फ़िल्में रिलीज हुई हैं। कुछ फिल्मों ने बम्पर कमाई और सुपरहिट-ब्लॉकबस्टर फिल्मों में जगह बनाई। चार फ़िल्में ऐसी भी हैं, जो 500 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी हैं।डालिए इन पर एक नज़र.…

500 करोड़ क्लब में इस साल कौन-सी फ़िल्में पहुंची?
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस साल जो पांच फ़िल्में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं। ये फ़िल्में हैं बॉलीवुड की 'छावा' और 'सैयारा', तमिल सिनेमा की 'कुली' और हाल ही में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1'। अब जानिए इन सभी पांचों फिल्मों का कलेक्शन…
यह भी पढ़ें : Kantara Chapter 1 Box Office: 'सैयारा' को पछाड़ बनी नं. 2, अब 2025 की सिर्फ एक फिल्म से पीछे
4. कांतारा चैप्टर 1
वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन : 508 करोड़ रुपए
2 अक्टूबर 2025 को यह कन्नड़ फिल्म रिलीज हुई है। फिल्म का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है और वे ही इसके लीड हीरो भी हैं। उनके साथ फिल्म में रुक्मणि वसंत, गुलशन देवैया और जयराम का भी अहम् रोल है। भारत में यह फिल्म 360 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म की कमाई अभी जारी है।
3.कुली
वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन : 518 करोड़ रुपए
14 अगस्त 2025 को यह तमिल फिल्म रिलीज हुई थी। इस एक्शन फिल्म में रजनीकांत का लीड रोल था। उनके अलावा सौबिन शाहिर, नागार्जुन अक्किनेनी और श्रुति हासन जैसे कलाकार भी नज़र आए। फ़िल्म में उपेन्द्र और आमिर खान ने कैमियो किया था। इस फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 285.01 करोड़ रुपए हुआ था।
2.सैयारा
वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन : 570.3 करोड़ रुपए
18 जुलाई 2025 को यह रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की भारत में नेट कमाई 329.7 करोड़ रुपए रही थी।
1. छावा
वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन : 807.91 करोड़ रुपए
यह फिल्म 14 फ़रवरी 2025 को रिलीज हुई थी। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में थे। उनके साथ रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना का भी अहम् रोल था। यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर पर आधारित थी। भारत में इस फिल्म का नेट कलेक्शन 601.54 करोड़ रुपए हुई थी।