- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा चार्ज करने वाली 10 हीरोइनें, सिर्फ 1 की FEES में बन जाए 2 लो बजट फिल्में
इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा चार्ज करने वाली 10 हीरोइनें, सिर्फ 1 की FEES में बन जाए 2 लो बजट फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क. इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ एक्टर्स ही नहीं एक्ट्रेसेसेस को भी तगड़ी फीस मिलती है। सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइनों में दीपिका पादुकोण और कंगना रनोट का नाम टॉप पर है। Women Day 2023 पर जानें बाकी एक्ट्रेसेस की फीस...
| Published : Mar 01 2023, 07:02 AM IST / Updated: Mar 01 2023, 07:05 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
इंडियन हाईएस्ट पैड एक्ट्रेसेस में दीपिका पादुकोण का नाम सबसे टॉप पर है। दीपिका एक फिल्म में काम करने के लिए करीब 15 से 30 करोड़ रुपए चार्ज करती है। उनकी फीस में 2-3 लो बजट फिल्में बनाई जा सकती है। उनकी अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट के और फाइटर हैं।
कंगना रनोट एक फिल्म में काम करने का तकरीबन 15 से 27 करोड़ रुपए चार्ज करती है। कंगना की अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी है।
प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड फिल्मों में कम ही नजर आती है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे एक फिल्म में काम करने का 14 से 23 करोड़ रुपए लेती है। उनकी आने वाली फिल्म लव अगेन है।
कैटरीना कैफ का नाम भी सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइनों की लिस्ट में शामिल है। कैटरीना एक फिल्म में काम करने का 15 से 21 करोड़ रुपए लेती है। उनकी आने वाली फिल्म टाइगर 3 है।
आलिया भट्ट की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। आलिया एक फिल्म के लिए करीब 11 से 20 करोड़ रुपए लेती है। उनकी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है।
करीना कपूर अब साल में एकाध फिल्म में ही नजर आती है। वे एक फिल्म के लिए 8 से 18 करोड़ रुपए फीस लेती है। वे हंसल मेहता की एक वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं।
श्रद्धा कपूर ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आती है, लेकिन खबरों की मानें तो वे एक फिल्म में काम करने का 7 से 15 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। उनकी आने वाली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार है।
विद्या बालन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वे एक मूवी में काम करने का करीब 8 से 14 करोड़ रुपए चार्ज करती है। विद्या की अपकमिंग फिल्म नियत है।
अनुष्का शर्मा लंबे समय से किसी फिल्म नजर नहीं आई है। अब उनकी फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस रिलीज होने को तैयार है। बता दें कि वे एक फिल्म के लिए 8 से 12 करोड़ रुपए लेती हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन काफी समय से किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हैं। उनकी साउथ फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 आने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें ऐश्वर्या राय एक फिल्म में काम करने का 10 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।
ये भी पढ़ें..
हीरो नहीं इन 10 हीरोइनों ने अपने दम पर फिल्मों को कराया HIT, 3 की कमाई में बन जाए KGF 2 जैसी 5 मूवी
अक्षय कुमार की इन 7 FLOP फिल्मों को 1 मामले में मात नहीं दे पाई Selfiee, साबित हुई DISASTER
कभी तलाक कभी साथ, मजाक बना रखा है शादी को, चारू असोपा ने छोड़े पति संग मनाया बर्थडे तो भड़के लोग
पठान बेचारे के लिए किसी पेमेंट चेक से कम नहीं है, SRK पर सलमान खान के भाई ने कसा तंज, मचा बवाल