MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Top 10 Spy Thriller Movies में No. 1 बनी 'धुरंधर : रिवेंज', ओपनिंग में हर जासूसी फिल्म को पछाड़ा!

Top 10 Spy Thriller Movies में No. 1 बनी 'धुरंधर : रिवेंज', ओपनिंग में हर जासूसी फिल्म को पछाड़ा!

Dhurandhar : The Revenge ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली स्पाय थ्रिलर फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसने बॉक्स ऑफिस पर हर स्पाय थ्रिलर केओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ दिया है। हिंदी में यह तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Mar 18 2026, 10:52 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
'धुरंधर : द रिवेंज' की ओपनिंग डे का कलेक्शन?
Image Credit : Instagram

'धुरंधर : द रिवेंज' की ओपनिंग डे का कलेक्शन?

'धुरंधर 2' ने ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग की बदौलत बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली स्पाय एक्शन थ्रिलर फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस फिल्म ने पेड प्रीव्यूज से 42.71 करोड़ रुपए और पहले दिन के लिए 29.11 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग कर ली है। इस तरह फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन 71.82 करोड़ रुपए हो गया है। यह आंकड़ा बिना ब्लॉक सीट का है। अगर ब्लॉकसीट इसमें शामिल कर ली जाएं तो यह लगभग 86.68 करोड़ रुपए हो जाता है।

26
बॉलीवुड की हर स्पाय थ्रिलर अब 'धुरंधर : द रिवेंज' से पीछे
Image Credit : Instagram

बॉलीवुड की हर स्पाय थ्रिलर अब 'धुरंधर : द रिवेंज' से पीछे

'धुरंधर : द रिवेंज' के ओपनिंग कलेक्शन ने बॉलीवुड हर स्पाय एक्शन थ्रिलर को पीछे छोड़ दिया है। अभी तक शाहरुख़ खान स्टारर स्पाय एक्शन थ्रिलर 'पठान' पहले पायदान पर थी। 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन लगभग 57 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar The Revenge Box Office: पेड प्रीव्यू में 'धुरंधर 2' की आंधी, 10 लाख टिकट बिके! जानिए कमाई

36
टॉप 10 सबसे बड़ी ओपनर स्पाय थ्रिलर फ़िल्में
Image Credit : X

टॉप 10 सबसे बड़ी ओपनर स्पाय थ्रिलर फ़िल्में

  1. धुरंधर : द रिवेंज (रणवीर सिंह स्टारर) - 71.82 करोड़ रुपए (पेड प्रीव्यू मिलाकर)
  2. पठान (शाहरुख़ खान स्टारर) - 57 करोड़ रुपए
  3. वॉर (ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ स्टारर) - 53.35 करोड़ रुपए
  4. वॉर 2 (ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर) - 52.5 करोड़ रुपए
  5. टाइगर 3 (सलमान खान स्टारर) - 44.5 करोड़ रुपए
  6. टाइगर जिंदा है (सलमान खान स्टारर) - 34.1 करोड़ रुपए
  7. एक था टाइगर (सलमान खान स्टारर) - 32.92 करोड़ रुपए
  8. धुरंधर (रणवीर सिंह स्टारर) - 28.6 करोड़ रुपए
  9. बैंग बैंग (ऋतिक रोशन स्टारर) - 27.54 करोड़ रुपए
  10. हॉलिडे : अ सोल्जर नेवर ऑफ़ ड्यूटी (अक्षय कुमार स्टारर): 12 करोड़ रुपए
46
हिंदी बेल्ट में तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी 'धुरंधर : द रिवेंज'
Image Credit : X

हिंदी बेल्ट में तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी 'धुरंधर : द रिवेंज'

अगर हिंदी बेल्ट में रिलीज हुईं सभी फिल्मों की बात करें तो यहां 'धुरंधर : द रिवेंज' अब सिर्फ शाहरुख़ खान स्टारर एक्शन थ्रिलर 'जवान' और अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2 : द रूल' से पीछे है। 'धुरंधर 2' के हिंदी वर्जन ने 67.55 करोड़ रुपए एडवांस बुकिंग से ओपनिंग डे के लिए कमा लिए हैं। इसमें पेड प्रीव्यूज (18 मार्च) के 40.42 करोड़ रुपए और पहले दिन (19 मार्च) के लगभग 27.13 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 का ऐसा क्रेज, 24 घंटे चलेंगे शो, 30 साल से चल रही SRK की DDLJ भी जगह से खिसकी

56
सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली टॉप 10 हिंदी फ़िल्में
Image Credit : Instagram

सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली टॉप 10 हिंदी फ़िल्में

  1. जवान (शाहरुख़ खान स्टारर) -75 करोड़ रुपए
  2. पुष्पा 2 : द रूल (अल्लू स्टारर स्टारर) - 72 करोड़ रुपए (हिंदी वर्जन)
  3. धुरंधर : द रिवेंज (रणवीर सिंह स्टारर)- 67.55 करोड़ रुपए (पेड प्रीव्यू मिलाकर)
  4. एनिमल (रणबीर कपूर स्टारर) - 63.80 करोड़ रुपए
  5. पठान (शाहरुख़ खान स्टारर) - 57 करोड़ रुपए
  6. स्त्री 2 (श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव स्टारर) - 55.40 करोड़ रुपए
  7. केजीएफ चैप्टर 2 (यश स्टारर) - 53.95 करोड़ रुपए (हिंदी वर्जन)
  8. वॉर (ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ स्टारर) - 53.35 करोड़ रुपए
  9. ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तां (अमिताभ बच्चन-आमिर खान स्टारर) - 52.95 करोड़ रुपए
  10. हैप्पी न्यू ईयर (शाहरुख़ खान स्टारर) - 44.97 करोड़ रुपए
66
'धुरंधर : द रिवेंज' हिंदी बेल्ट में एडवांस बुकिंग में नं. 1
Image Credit : X

'धुरंधर : द रिवेंज' हिंदी बेल्ट में एडवांस बुकिंग में नं. 1

एडवांस बुकिंग के मामले में 'धुरंधर : द रिवेंज' हिंदी बेल्ट में नं. 1 यानी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। देखें टॉप 5 की लिस्ट:-

  1. धुरंधर : द रिवेंज (रणवीर सिंह स्टारर)- 67.55 करोड़ रुपए (पेड प्रीव्यू मिलाकर)
  2. जवान ( शाहरुख़ खान स्टारर) - 30 करोड़ रुपए
  3. पुष्पा 2 : द रूल (अल्लू अर्जुन स्टारर) - 29.50 करोड़ रुपए (हिंदी वर्जन)
  4. पठान (शाहरुख़ खान स्टारर) - 27 करोड़ रुपए
  5. केजीएफ चैप्टर 2 (यश स्टारर) - 26.50 करोड़ रुपए (हिंदी वर्जन)

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
रणवीर सिंह
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कितने बजे शुरू होगा Dhurandhar 2 का पेड प्रीव्यू शो, क्यों कैंसिल हुए तमिल-तेलुगु वर्जन?
Recommended image2
संजय दत्त-नोरा फतेही के अश्लील गाने को लेकर संसद में हंगामा, क्या है 'सरके चुनर' विवाद?
Recommended image3
19 March को BOX OFFICE पर मचेगा तहलका, एकसाथ रिलीज हो रही ये 5 फिल्में
Recommended image4
Ranveer Singh ने जब डेब्यू किया, तब सिर्फ 5 साल की थी यह हीरोइन, अब कर रही उनके साथ रोमांस
Recommended image5
LPG Shortage से अक्षय कुमार भी परेशान? पत्नी ट्विंकल ने निकाल लिया जुगाड़
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved