MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar The Revenge Day 1 Collection: 'धुरंधर 2' की आंधी, बनी बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर

Dhurandhar The Revenge Day 1 Collection: 'धुरंधर 2' की आंधी, बनी बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत मिली है। आलम यह है कि यह 2026 ही नहीं, बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनने की ओर आगे बढ़ रही है। जानिए Dhurandhar 2 Day 1 Collection Report...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Mar 19 2026, 10:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
पहले दिन 'धुरंधर : द रिवेंज' की कमाई कितनी रही?
Image Credit : X

पहले दिन 'धुरंधर : द रिवेंज' की कमाई कितनी रही?

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर : द रिवेंज' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 96.78 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही यह 2026 की  ही नहीं, अब तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर फिल्म बन गई है। इसने सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जो अभी तक इस साल की सबसे बड़ी ओपनर थी। वहीं ‘जवान’ को पीछे खिसकाते हुए यह अभी तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर फिल्म बन गई है। 

26
कितना था 'बॉर्डर 2' का पहले दिन का कलेक्शन
Image Credit : Facebook

कितना था 'बॉर्डर 2' का पहले दिन का कलेक्शन

सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन लगभग 30 करोड़ रुपए की कमाई की थी। जबकि 'धुरंधर 2' दोपहर 3 बजे तक ही इस आंकड़े को पीछे छोड़ चुकी है। माना जा रहा है कि फाइनल आंकड़ा आने तक कमाई 'बॉर्डर 2' के मुकाबले दोगुना हो सकती है।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Bade Sahab: कौन है वो एक्टर, जो रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' में बना दाऊद इब्राहिम?

36
'जवान' ने पहले दिन कितनी कमाई की थी?
Image Credit : instagram

'जवान' ने पहले दिन कितनी कमाई की थी?

शाहरुख़ खान स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जवान’ 2023 में रिलीज हुई थी। एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन लगभग 75 करोड़ रुपए की कमाई की थी। पहले यह फिल्म नं. 1 थी, लेकिन अब सबसे बड़ी हिंदी ओपनर फिल्मों में यह दूसरे पायदान पर पहंच गई है। 

46
'धुरंधर 2' का कुल कलेक्शन कितना हुआ
Image Credit : X

'धुरंधर 2' का कुल कलेक्शन कितना हुआ

स्पाय एक्शन ड्रामा 'धुरंधर 2' भारत में लगभग 139.78 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। ओपनिंग डे से पहले 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा गया था। इस दौरान 12,292 रखे गए थे। इनसे इस फिल्म कीई कमाई लगभग 43 करोड़ रुपए रही थी।

56
'धुरंधर : द रिवेंज' की पहले दिन की एडवांस बुकिंग
Image Credit : X/@AdityaDharFilms

'धुरंधर : द रिवेंज' की पहले दिन की एडवांस बुकिंग

अगर एडवांस बुकिंग की बात करें तो 'धुरंधर : द रिवेंज' ने इससे लगभग 40.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा ब्लॉक सीट्स के साथ है। बताया जा रहा है कि पहले दिन के लिए इस फिल्म के लगभग 9.50 लाख से ज्यादा टिकट बिके। टिकटों की यह बुकिंग 17000 से ज्यादा शोज के लिए हुई थी।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar The Revenge Movie Review: पैसा वसूल या टाइम वेस्ट! कैसी है रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2'?

66
वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी 'धुरंधर 2 : द रिवेंज'
Image Credit : Jio Studios

वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी 'धुरंधर 2 : द रिवेंज'

अगर ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों से सजी 'धुरंधर : द रिवेंज' ने प्री-सेल्स से वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। यह आंकड़ा पहले वीकेंड के लिए हुई कमाई का है, जिसमें अकेले ओवरसीज मार्केट से 80 करोड़ रुपए आए हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
रणवीर सिंह
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2 Opening Day Collection: 'धुरंधर 2' ने 24 घंटे में कमाए 100 करोड़, एडवांस बुकिंग ने भी तोड़े रिकॉर्ड
Recommended image2
Dhurandhar 2 के बड़े साब की OTT पर धाक, ये 6 फिल्में-वेब सीरीज देख उड़ जाएंगे होश
Recommended image3
Dhurandhar The Revenge में 2 बार दिखे पीएम मोदी, 'बाहुबली' की एंट्री ने भी किया हैरान
Recommended image4
Nora Fatehi Net Worth: सरके चुनर तेरी.. गाने से बवाल मचाने वाली नोरा फतेही कितनी हैं अमीर?
Recommended image5
सरके चुनर तेरी सरके...किस फिल्म में है ये अश्लील गाना- जानें कब रिलीज होगी ये मूवी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved