MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2 में कैसे बड़े साहब बना यह एक्टर? ऐसा क्या किया कि कोई भी पहचान ना पाया

Dhurandhar 2 में कैसे बड़े साहब बना यह एक्टर? ऐसा क्या किया कि कोई भी पहचान ना पाया

धुरंधर: द रिवेंज में ‘बड़े साहब’ कौन है, यह जानने के बाद फैंस हैरान रह गए। खुलासा हो गया है कि इस फिल्म में बड़े साहब यानी दाऊद इब्राहिम का किरदार दानिश इकबाल ने निभाया है। उन्होंने अब अपने ट्रांसफॉर्मेशन की कहानी सुनाई है।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Mar 21 2026, 08:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
दानिश इकबाल का लुक देख हैरान रह गए थे रणवीर सिंह
Image Credit : Instagram

दानिश इकबाल का लुक देख हैरान रह गए थे रणवीर सिंह

दरअसल, दानिश इकबाल ज़ूम के एक इंटरव्यू में बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि जब बड़े साहब के लुक में वे सामने आए तो फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह भी हैरान रह गए थे। उन्होंने इस बातचीत के दौरान रणवीर को प्यारा और मिलनसार इंसान बताया।

25
दानिश इकबाल का लुक देख क्या था रणवीर सिंह का रिएक्शन
Image Credit : Instagram

दानिश इकबाल का लुक देख क्या था रणवीर सिंह का रिएक्शन

दानिश इकबाल ने इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह की तारीफ़ की और कहा, "हर कोई कहता था कि रणवीर एनर्जी से भरे हुए हैं। लेकिन जब मैं उनसे पहली बार मिला तो वे बेहद मिलनसार और गर्मजोशी से भरे हुए थे। जब सीन शूट हो रहा था तो उन्होंने मुझे देखा। सेट पर मौजूद हर शख्स का रिएक्शन था की 'ओह माय गॉड! यह क्या है?'उन्होंने (रणवीर सिंह) मुझे मेकअप के बाद देखा तो बोले, 'ये क्या हो गया?'। वे प्रोफेशनल एक्टर्स हैं। वे जानते हैं कि यह मेकअप कैरी करने के लिए क्या चाहिए।"

यह भी पढ़ें : Dhurandhar The Revenge Day 3 Collection: 'धुरंधर 2' 400 करोड़ पार, तीसरे दिन आई सबसे बड़ी सुनामी!

35
दानिश इकबाल ने रणवीर सिंह को बताया को-ऑपरेटिव
Image Credit : Instagram

दानिश इकबाल ने रणवीर सिंह को बताया को-ऑपरेटिव

बकौल दानिश, "वे बहुत को-ऑपरेटिव थे। हर टेक के बाद के बाद वे मेरे पास आते थे और कहते थे- ब्रिलिएंट सर।(शानदार सर)। तो एक ब्रिलिएंट तो वह होता है, जो आप बस कहने के लिए कह देते हैं। फिर आप वाकई महसूस करते हैं कि वह तारीफ़ और अपनापन दिल से दिया गया है। वह मायने रखता है। वे वाकई बहुत प्यारे और मिलनसार इंसान हैं।"

45
8-9 घंटे चलती थी दानिश इकबाल का ट्रांसफॉर्मेशन प्रोसेस
Image Credit : X

8-9 घंटे चलती थी दानिश इकबाल का ट्रांसफॉर्मेशन प्रोसेस

दानिश इकबाल ने बताया कि 'बड़े साहब' के रोल में अगर उनका लुक सबको हैरान करने वाला है तो इसके पीछे उनकी प्रोस्थेटिक मेकअप प्रोसेस है। उन्होंने खुलासा किया कि उनके किरदार के लिए मेकअप कराने में उन्हें 8 से 9 घंटे का वक्त लगता था। भारी मेकअप और लुक के साथ उनका ट्रांसफॉर्मेशन इतना अलग था कि सेट ही नहीं, पर्दे पर भी लोग उन्हें पहचान नहीं पाए।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Day 3 Advance Booking: ईद पर फूटा 'धुरंधर 2' का बम, टूट गए पुराने सभी रिकॉर्ड!

55
कौन हैं बड़े साहब का रोल करने वाले दानिश इकबाल?
Image Credit : X

कौन हैं बड़े साहब का रोल करने वाले दानिश इकबाल?

धुरंधर: द रिवेंज में ‘बड़े साहब’ दरअसल कुख्यात गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम का किरदार है, जिसे दानिश इकबाल ने निभाया है। फिल्म में उसे पर्दे के पीछे से पूरा खेल चलाने वाला मास्टरमाइंड दिखाया गया है। दानिश थिएटर और फिल्मों का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने ‘महारानी 2’ में दिलशाद मिर्जा का रोल निभाकर पहचान बनाई। इसके अलावा ‘अरण्यक’, ‘संकल्प’, ‘आखिरी सच’ और ‘भक्षक’ जैसी प्रोजेक्ट्स में भी वे नजर आ चुके हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Honeymoon Photo Viral: प्राइवेट विला में दिखे रोमांटिक!
Recommended image2
Dhurandhar The Revenge Day 3 Collection: 'धुरंधर 2' 400 करोड़ पार, तीसरे दिन आई सबसे बड़ी सुनामी!
Recommended image3
Dhurandhar 2 पाकिस्तान में बैन, लेकिन रिपोर्टर ने चोरी से देखी, वायरल वीडियो देख लोगों ने लिए मजे
Recommended image4
Dhurandhar 2 Day 3 Advance Booking: ईद पर फूटा 'धुरंधर 2' का बम, टूट गए पुराने सभी रिकॉर्ड!
Recommended image5
Allu Arjun की 'पुष्पा 2' में काम कर क्यों पछता रही यह एक्ट्रेस? बयां किया दर्द
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved