रणवीर सिंह स्टारर स्पाई-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ ने रिलीज से पहले ही जबरदस्त माहौल बना दिया है। देशभर के सिनेमाघरों में इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है।
जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ की एडवांस बुकिंग पूरे देश में शुरू हो चुकी है। स्पाई-एक्शन थ्रिलर में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे दमदार कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है। इसे ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में 5 भाषाओं में रिलीज होगी।
एडवांस बुकिंग शुरू, बड़ी ओपनिंग की उम्मीद
19 मार्च के लिए फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ की एडवांस टिकट बुकिंग देशभर के सिनेमाघरों में शुरू हो चुकी है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने जानकारी देते हुए X पर लिखा है, "'धुरंधर : द रिवेंज' की नेशनवाइड एडवांस बुकिंग अब शुरू हो गई है। रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर : द रिवेंज' के पेड प्रीव्यू 18 मार्च 2026 को होंगे।"
यह भी पढ़ें : कौन है यह सुपरस्टार, जिसने ठुकराई ‘धुरंधर : द रिवेंज’? अब बोला- यह मेरा नुकसान है
बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर बनेगी 'धुरंधर 2'
ट्रेड सर्कल में 'धुरंधर: द रिवेंज' को ना केवल साल 2026, बल्कि बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है। इसकी बड़ी वजह फिल्म के पहले पार्ट का ब्लॉकबस्टर होना, इसका बड़ा स्केल और हाई-ऑक्टेन एक्शन, इंटेंस ड्रामा होना है, जो जासूसी दुनिया की शानदार कहानी दिखाता है। ओपनिंग से पहले पेड प्रीव्यू से अभी तक फिल्म 27 करोड़ रुपए (बिना ब्लॉक सीट के) से ज्यादा कूट चुकी है। जबकि अभी इसमें 4 दिन का वक्त बाकी है। इससे पहले ‘धुरंधर’ को फिर से रिलीज किया गया है। यह फिल्म 1000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है।
रणवीर सिंह के साथ दमदार स्टारकास्ट
फिल्म में रणवीर सिंह एक दमदार किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ आर. माधवन रणनीतिक मास्टरमाइंड अजय सान्याल के रोल में दिखाई देंगे। वहीं अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल के किरदार में नजर आएंगे। संजय दत्त फिल्म में एसपी चौधरी असलम की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें : 'धुरंधर' पर स्वरा भास्कर की मां ने उठाए सवाल, बोलीं- ‘यह मुसलमानों और पाकिस्तान को...’
पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
'धुरंधर : द रिवेंज' का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है, जबकि इसे ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी और ईद से ठीक पहले बड़े पैमाने पर दर्शकों तक पहुंचेगी। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।
