MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2 vs Toxic Advance Booking: रणवीर सिंह या यश-किसका होगा बॉक्स ऑफिस पर राज?

Dhurandhar 2 vs Toxic Advance Booking: रणवीर सिंह या यश-किसका होगा बॉक्स ऑफिस पर राज?

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और यश की टॉक्सिक एक ही दिन 19 मार्च बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने रिलीज हो रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर कौन राज करेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। इसी बीच दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। जानते हैं कौन गदर मचा रहा है।

2 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Mar 02 2026, 02:32 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
धुरंधर 2 टॉक्सिक में जबरदस्त क्लैश
Image Credit : Asianet News

धुरंधर 2-टॉक्सिक में जबरदस्त क्लैश

धुरंधर 2 और टॉक्सिक के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिलने वाला है। दोनों ही फिल्मों को देखने के लिए लोग क्रेजी हो रहे हैं। दोनों मूवी दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक ही दिन रिलीज होगी। इसी बीच दोनों मूवीज की एडवांस बुकिंग यूएस में शुरू हो चुकी है। एक ताजा रिपोर्ट की मानें धुरंधर 2 ने टॉक्सिक की तुलना में अमेरिका में कहीं अधिक टिकट बेच दिए हैं।

26
टॉक्सिक या धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग में कौन आगे
Image Credit : instagram

टॉक्सिक या धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग में कौन आगे

अमेरिका में एडवांस बुकिंग के पहले चरण में धुरंधर 2 ने टॉक्सिक की तुलना में कहीं अधिक प्री-सेल्स दर्ज की हैं। अब तक इसने टॉक्सिक की तुलना में दस गुना से भी ज्यादा टिकट बेचे हैं। जानकारों का कहना है कि ये आंकड़े रिलीज से लगभग तीन सप्ताह पहले के हैं और जैसे-जैसे दोनों फिल्में अपने शो और स्थानों का विस्तार करेंगी, स्थिति बदल जाएगी। 

ये भी पढ़ें... कौन है BOLLYWOOD का वो स्टार किड, जिसने 12 साल में की 15 फिल्में-हिट से ज्यादा रही डिजास्टर

36
फिल्म धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग
Image Credit : instagram

फिल्म धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग

वेंकी बॉक्स ऑफिस द्वारा शेयर किए गए एडवांस बुकिंग अनुमानों के अनुसार आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर 2 ने 151 स्थानों और 209 निर्धारित शो में 1,953 टिकट बेचकर एडवांस बिक्री में $33,723 की कमाई की है।

46
फिल्म टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग
Image Credit : KVN PRODUCTIONS youtube

फिल्म टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग

वहीं, बात यश की फिल्म टॉक्सिक की करें तो गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित फिल्म ने 81 स्थानों और 122 शो में 189 टिकट बेचकर $3,665 की कमाई की है।

56
कब रिलीज होगी रणवीर सिंह की धुरंधर 2
Image Credit : instagram

कब रिलीज होगी रणवीर सिंह की धुरंधर 2

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इसी महीने की 19 तारीख को रिलीज हो रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म का रनटाइम 3.40 घंटे है। 237 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे हैं। इसे जियो स्टूडियो और बी62 स्टूडियो के बैनर तले बनाया गया है। इसमें रणवीर के साथ आर माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, दानिश पंडोर, गौरव गेरा, मानव गोहिल, यामी गौतम भी हैं।

66
यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट
Image Credit : Asianet News

यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट

यश की टॉक्सिक भी 19 मार्च को रिलीज हो रही है। 600-700 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म का रनटाइम 3.15 घंटे है। मूवी को केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण और यश हैं। इसमें यश के साथ हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, टोविनो थॉमस, अक्षय ओबेरॉय लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़ें... Toxic VS Dhurandhar 2 Runtime: रणवीर सिंह या यश किसकी फिल्म ज्यादा लंबी, बजट में कौन आगे?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
यश
रणवीर सिंह
दक्षिण सिनेमा समाचार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'मेरे बच्चे को फटा दूध पिला रही थी और खुद सीरियल देख रही थी मेड', यह देख SHOCKED थी एक्ट्रेस
Recommended image2
Vijay Sangeetha Divorce: क्या संगीता को मिलेगी 600 करोड़ की आधी प्रॉपर्टी? जानें क्या कहता है कानून?
Recommended image3
VIROSH Reception Guest List: VIP मेहमानों की होगी एंट्री, सामने आई पूरी गेस्ट लिस्ट
Recommended image4
कौन है ये एक्ट्रेस, जो खामेनेई की मौत के बाद सो नहीं पाई! कुछ ऐसा बोली कि भड़क उठे लोग!
Recommended image5
Toxic Song Release: गाना आया-वीडियो नहीं, मेकर्स पर भड़के लोग बोले- मार्च में अप्रैल फूल बना दिया
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved