- Home
- Entertainment
- Overseas Box Office के नए किंग रणवीर सिंह, तीनों Khan को पछाड़ा-इसका रिकॉर्ड भी किया चकनाचूर
Overseas Box Office के नए किंग रणवीर सिंह, तीनों Khan को पछाड़ा-इसका रिकॉर्ड भी किया चकनाचूर
Dhurandhar 2 Overseas Box Office: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाके कर रही है। इसी बीच ताजा रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने फिर इतिहास रच दिया है। खबर आ रही हैं कि मूवी ने ओवरसीज मार्केट यानी यूके में तीनों खान का तख्ता पलट दिया है।

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का दबदबा
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की रिलीज को 35 दिन हो गए हैं और बॉक्स ऑफिस पर इसका दबदबा अभी भी बरकरार है। ताजा जानकारी की मानें तो ओवरसीज मार्केट में भी अब धुरंधर 2 का दबदबा देखने मिल रहा है। इस फिल्म ने यूके में कमाई के मामले में बॉलीवुड के तीनों खानों को पटखनी दे दी है।
फिल्म धुरंधर 2 ओवरसीज कलेक्शन
धुरंधर 2 के साथ रणवीर सिंह अब ओवरसीज मार्केट के बॉक्स ऑफिस के नए किंग बन गए हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की मानें तो फिल्म ने यूके में लगभग 4.39 मिलियन पाउंड की कमाई की है और इसके साथ ही ये सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।
ये भी पढ़ें... 3 हीरोइन और अमिताभ बच्चन के डबल रोल वाली वो फिल्म, जो 2 स्टार के लिए रही मनहूस
Khans के गढ़ में रणवीर सिंह ने मारी सेंध
खबरों की मानें तो पिछले 20 साल से यूके के मार्केट पर बॉलीवुड के खान्स यानी सलमान, शाहरुख और आमिर खान का कब्जा था, लेकिन अब रणवीर सिंह ने कब्जा जमा लिया है। उनकी फिल्म धुरंधर 2 टॉप लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गई है। वहीं, धुरंधर 5वें नंबर पर है। इसने 3.05 मिलियन पाउंड का कारोबार किया था।
शाहरुख खान पछाड़ा
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने शाहरुख खान की दोनों फिल्म जवान और पठान को पटखनी दे दी है। बता दें कि पठान ने यूके बॉक्स ऑफिस पर 4.38 मिलियन पाउंड का कलेक्शन किया था। वहीं, जवान ने 3.10 मिलियन पाउंड कमाए थे। शाहरुख की फिल्म माय नेम इज खान का कलेक्शन 2.63 मिलियन पाउंड है। लिस्ट में अब पठान दूसरे और जवान चौथे नंबर पर है। माय नेम इज खान 8वें नंबर पर हैं।
सैयारा का रिकॉर्ड किया चकनाचूर
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा का रिकॉर्ड भी धुरंधर 2 ने तोड़ दिया है। इस मूवी ने यूके बॉक्स ऑफिस पर 3.21 मिलियन पाउंड कमाए थे। ये लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।
आमिर खान की फिल्म धूम 3
आमिर खान की फिल्म धूम 3 भी यूके के बॉक्स ऑफिस पर सालों से कब्जा जमाए बैठी थी। अब धुरंधर 2 ने इसे भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि धूम 3 ने 2.71 मिलियन पाउंड कमाए थे। लिस्ट में ये छठे नंबर पर है।
सलमान खान की बजरंगी भाईजान
सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान का यूके के बॉक्स ऑफिस पर जलवा रहा है। हालांकि, सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की नई लिस्ट में ये 7वें नंबर पर है। इसने 2.67 मिलियन पाउंड कमाए थे।
धुरंधर 2 का कलेक्शन
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज को 35 दिन हो गए हैं। फिल्म ने अपनी रिलीज के 35वें दिन 1.70 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसने इंडिया में नेट 1121.09 करोड़ और ग्रॉस 1341.90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसने 1764.15 करोड़ कमा लिए हैं।
ये भी पढ़ें...Raja Shivaji की 'साईबाई भोंसले' ने किया 15 हिंदी फिल्मों में काम, सिर्फ एक 200 करोड़ी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।