- Home
- Entertainment
- Dhurandhar 2 में 'नवाज शरीफ' बन छाया ये स्टार किड, जानें किस फिल्मी खानदान से है कनेक्शन
Dhurandhar 2 में 'नवाज शरीफ' बन छाया ये स्टार किड, जानें किस फिल्मी खानदान से है कनेक्शन
धुरंधर 2 जमकर धमाका कर रही है। फिल्म के साथ इसमें काम करने वाले स्टार्स भी फेमस हो रहे हैं। बता दें कि इसमें कई ऐसे स्टार्स भी नजर आए, जिन्हें पहचाना नहीं सकता। ऐसे ही एक स्टार किड ने इसमें नवाज शरीफ का रोल किया है, जिन्हें कोई पहचान नहीं पाया।

धुरंधर 2 में 'नवाज शरीफ'
आपको बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 में नवाज शरीफ से मिलता जुलता एक किरदार दिखाया गया है, जिसे नवाब शफीक नाम दिया गया है। स्क्रीन पर इन्हें देखकर पहचान पाना मुश्किल है कि आखिर ये कौन है?
कौन है धुरंधर 2 का नवाज शरीफ
फिल्म धुरंधर 2 में मशहूर अमरोही ने नवाब शफीक नाम के नेता का रोल किया है, जिसे कथित तौर पर नवाज शरीफ से इन्पायर्ड माना जा रहा है। परदे पर उनका चेहरा और हाव-भाव पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से इतने मिलते हैं कि दर्शकों यकीन नहीं कर पाए कि ये असली या नकली।
ये भी पढ़ें... सबसे ज्यादा 500 करोड़ी फिल्में देने वाले 7 हीरो, TOP लिस्ट में धुरंधर रणवीर सिंह इस No. पर
धुरंधर 2 में काम कर खुश है मशहूर अमरोही
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 में काम कर मशहूर अमरोही बेहद खुश है। उन्हें इस बात की सबसे ज्यादा खुशी है कि स्क्रीन पर उन्हें कोई नहीं पहचान पाया। उन्होंने बताया कि लोगों को लग रहा है कि ये किरदार एआई की मदद से तैयार किया गया है, जोकि गलत है।
कमाल अमरोही के पोते हैं मशहूर
आपको जानकर हैरानी होगी कि मशहूर अमरोही नामी फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखते हैं। वे दिग्गज फिल्म मेकर कमाल अमरोही के पोते हैं, जिन्होंने पाकीजा, महल, दायरा और रजिया सुल्तान जैसी फिल्में बनाई।
मशहूर अमरोही का वर्कफ्रंट
मशहूर अमरोही के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें धुरंधर 2 से एक अलग पहचान मिली। इससे पहले वे एक्यूज्ड, फ्रीडम एट मिडनाइट और वॉर जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने कुछ वेब सीरीज में भी अदायगी दिखाई है।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 में नजर आ रही ये 8 हसीनाएं, जानें किसने निभाया कौन सा किरदार?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।