Dhurandhar 2 वाले डायरेक्टर का धमाका, 3 फिल्मों से बना डाला इतना भयानक रिकॉर्ड
फिल्म धुरंधर 2 के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं। मूवी ने रिलीज के साथ अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया था। रणवीर सिंह की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। बता दें कि इसके डायरेक्टर आदित्य धर ने भी वर्ल्डवाइड एक जोरदार रिकॉर्ड बनाया है।

धुरंधर 2 के डायरेक्टर का जलवा
धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर का जलवा हर तरफ देखने मिल रहा है। हर कोई सिर्फ उनकी फिल्म धुरंधर 2 की बातें कर रहा है। बता दें कि लगातार वे अपनी फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रहे हैं।
आदित्य धर ने बनाया धांसू रिकॉर्ड
रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर आदित्य धर ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर एक धमाकेदार रिकॉर्ड बना लिया है। दरअसल, उन्होंने अभी तक के करियर में सिर्फ 3 फिल्मों का डायरेक्शन किया है और इन तीनों से उन्होंने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 2220.54 करोड़ कमा लिए हैं।
ये भी पढ़ें... Worldwide सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली 5 इंडियन फिल्में, धुरंधर 2 इस नंबर पर
आदित्य धर की पहली फिल्म कौन सी
आदित्य धर की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक थी। 2019 में आई इस फिल्म ने रिलीज के साथ हंगामा किया था। विक्की कौशल, परेश रावल और यामी गौतम की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 342.06 कमाए थे।
आदित्य धर की दूसरी फिल्म धुरंधर
2025 में आई फिल्म धुरंधर आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी दूसरी फिल्म थी। रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना की इस फिल्म ने 1354.84 करोड़ कमाए थे।
फिल्म धुरंधर 2
हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर 2 आदित्य धर की तीसरी फिल्म है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने 4 दिन में 523.64 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए बैठी है।
आदित्य धर बना सकते हैं ये धांसू रिकॉर्ड
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य धर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 3000 करोड़ का आंकड़ा पार सकते हैं। दरअसल, उनकी फिल्म धुरंधर 2 जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, उसे देखते हुए कहा जा रहा है कि 3000 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड जल्दी पूरी हो जाएगा।
ये भी पढ़ें... आखिर कौन हैं Dhurandhar 2 में दिखीं 'जसकीरत सिंह रंगी' की 2 बहनें जसलीन-हरलीन?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।