- Home
- Entertainment
- Dhurandhar 2 First Wednessday Collection में बनी नं. 1, 'पुष्पा 2' को किया टॉप 3 से बाहर
Dhurandhar 2 First Wednessday Collection में बनी नं. 1, 'पुष्पा 2' को किया टॉप 3 से बाहर
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने 7वें दिन यानी पहले बुधवार को कमाई के मामले में इतिहास रचा। यह पहले बुधवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी है। इसने अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' को टॉप 3 से बाहर कर दिया है। देखें टॉप 5 की लिस्ट...

'धुरंधर 2' पहले बुधवार की कमाई में नं. 1
आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाय एक्शन ड्रामा 'धुरंधर 2' पहले बुधवार की कमाई के मामले में नं. 1 फिल्म बन गई है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने बुधवार को लगभग 47 करोड़ रुपए की कमाई की। यह वो आंकड़ा है, जो अब तक कोई और हिंदी फिल्म नहीं कूट पाई है।
'छावा' को 'धुरंधर 2' ने दूसरे स्थान पर खिसकाया
अभी तक पहले बुधवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म विक्की कौशल स्टारर 'छावा' थी। लेकिन अब यह दूसरे प्यादान पर खिसक गई है। 2025 में रिलीज हुई लक्ष्मण उतेकर निर्देशित इस एपिक हिस्टोरिकल एक्शन फिल्म ने पहले बुधवार को 32.40 करोड़ रुपए कमाए थे।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Day 8 Collection: 'धुरंधर 2' ने तोड़ा पहले हफ्ते का हर रिकॉर्ड! बनी नं. 1 फिल्म
सनी देओल की 'ग़दर 2' लिस्ट में तीसरे स्थान पर
सनी देओल स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म 'ग़दर 2' पहले बुधवार को कमाई के मामले में तीसरे स्थान पर है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी और पहले बुधवार को इसका कलेक्शन 32.37 करोड़ रुपए रहा था।
'धुरंधर 2' के आते ही 'पुष्पा 2' टॉप 3 से बाहर
अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2 : द रूल' (हिंदी वर्जन) अभी तक पहले बुधवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी हिंदी फिल्म थी। लेकिन अब यह टॉप 3 से बाहर होकर चौथे स्थान पर खिसक गई है। सुकुमार निर्देशित इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले बुधवार को 31.50 करोड़ रुपए कमाए थे।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 का खौफ! अक्षय कुमार ने फिर बदली 'भूत बंगला' की रिलीज डेट? जानिए नई तारीख
रणबीर कपूर की 'एनिमल' टॉप 5 में शामिल
रणबीर कपूर की एक्शन ड्रामा फिल्म 'एनिमल' पहले बुधवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले बुधवार को 30.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।